bhagalpur news. इस वर्ष हिट एंड रन मामलों में 159 पीड़ितों को 3.18 करोड़ मुआवजा मिला

जिला परिवहन विभाग ने हिट एंड रन मामलों में इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है

जिला परिवहन विभाग ने हिट एंड रन मामलों में इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. विभाग द्वारा अब तक 159 पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की दर से कुल 3 करोड़ 18 लाख रुपये मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गयी है. जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना से जुड़े हिट एंड रन मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही थी. जिला अधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक स्तर से निगरानी होने का सकारात्मक असर दिखा है. बताया कि कुल 222 मामलों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिनमें से 159 मामलों में स्वीकृति देकर राशि वितरित की जा चुकी है. कहा कि शेष मामलों का निपटारा भी अगले एक से डेढ़ महीने में कर दिया जाएगा, ताकि सभी पात्र लाभुकों को सहायता मिल सके. वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि विभाग राजस्व वसूली में भी इस बार लक्ष्य से आगे रहा है. चालू वित्तीय वर्ष में 11 करोड़ 50 लाख रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित था, जबकि विभाग ने 11 करोड़ 97 लाख रुपये की वसूली कर लक्ष्य को पार कर लिया है. इससे विभाग के कार्यों की सराहना हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >