प्रमंडलीय उद्यान प्रदर्शनी में 251 किसान हुए पुरस्कृत

उद्यान विभाग की ओर से जिला कृषि भवन परिसर में तीन दिवसीय प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार

उद्यान विभाग की ओर से जिला कृषि भवन परिसर में तीन दिवसीय प्रमंडलस्तरीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन पर पुरस्कार वितरण-सह-सम्मान समारोह एवं किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ. प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में भागलपुर-बांका जिले से आये किसानों ने विभिन्न प्रकार के सजावटी फूल, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, शिमला मिर्च, पपीता, फल, नीला और पीले रंग का फूल गोभी, छोटे-छोटे लाल-पीले टमाटर, काली मिर्च, सेब की तरह दिखने वाला बेर व अमरूद के उत्पादक किसानों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए कुल 251 किसानों पुरस्कार की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव एवं उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अभय मंडल ने किया. नाथनगर के प्रगतिशील किसान गुंजेश गुंजन को शिमला मिर्च व स्ट्रॉबेरी उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान कृषि विभिन्न के अलग-अलग विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे में किसानों को बताया। जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने प्रमंडल के सभी किसानों को तकनिकी विधि से बेहतर खेती करने के लिए प्रेरित किया. पीरपैंती के किसान विक्रम सिंह एवं उनके सहयोगी किसानों ने खेती-बाड़ी पर आधारित एक से बढ़कर गीतों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव, पौधा संरक्षण पदाधिकारी सुजीत कुमार पाल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अरबिंद कुमार, दिलीप, कुंदन, आलोक अग्रवाल, श्रेया कुमारी, जुही कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >