bhagalpur news. नशा करते पकड़े जाने पर 2000 से 10,000 रुपये जुर्माना, शिया टोली में महापंचायत की तैयारी

नशा करते पकड़े जाने पर 2000 से 10,000 रुपये तक जुर्माना लगाने का सख्त निर्णय लेते हुए वार्ड 14 के असानंदपुर स्थित शिया टोली ने नशा विरोधी मुहिम को तेज कर दिया गया है.

नशा करते पकड़े जाने पर 2000 से 10,000 रुपये तक जुर्माना लगाने का सख्त निर्णय लेते हुए वार्ड 14 के असानंदपुर स्थित शिया टोली ने नशा विरोधी मुहिम को तेज कर दिया गया है. समाजसेवी सैयद अरशद अली के नेतृत्व में चल रही इस पहल ने अब संगठित आंदोलन का रूप ले लिया है. इलाके में इसका असर साफ दिख रहा है. मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बढ़ती नशाखोरी, खासकर युवाओं के बीच गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर और सॉल्यूशन जैसे नशीले पदार्थों के इस्तेमाल ने स्थिति को गंभीर बना दिया था. इसी को देखते हुए सामूहिक पहल शुरू की गयी. इलाके में स्थित कुछ लॉज भी चिंता का कारण बने हैं, जहां बाहरी छात्रों को नशे की लत में धकेले जाने की शिकायतें मिल रही हैं. साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया है कि नशा करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जायेगा और जरूरत पड़ने पर उसे पुलिस के हवाले भी किया जायेगा. अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें इस बुराई से दूर रखें. चिन्हित लोगों को समझाने और सुधारने का प्रयास भी जारी है. इसी क्रम में रविवार को एक बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. महापंचायत में नशा उन्मूलन के लिए एक सशक्त समिति का गठन कर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि इस अभियान को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सके. इस मुहिम में शाबान, फ़ैज़ान, दानिश, लड्डू, चिक्कू, जब्बार, इरफ़ान, मिठ्ठू, गुलाम, ट्विंकल, पप्पू, शम्सुद्दीन, अनवर, अग्गन, बाबर, बब्बा, शिशु, ज़रीना, जहाना, बाकर, मुन्ना, नवाब, महताब, अफरोज़, बाबलू संजू सहित सैयद अरशद अली की सक्रिय भागीदारी रही है. एसएसपी स्तर पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन थाने स्तर पर भी उतनी ही तत्परता जरूरी है. उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जीती जा सकती है. स्थानीय लोगों का मानना है कि शिया टोली की यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल बनेगी. सैयद अरशद अली, सामाजिक कार्यकर्ता. भागलपुर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >