bhagalpur news. नगर निगम में हड़कंप, टाउन प्लानर समेत 19 कर्मी ड्यूटी से नदारद

नगर निगम में बीते गुरुवार को एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां टाउन प्लानर सहित 19 निगमकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना ड्यूटी से नदारद पाये गये.

भागलपुर नगर निगम में बीते गुरुवार को एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां टाउन प्लानर सहित 19 निगमकर्मी बिना किसी पूर्व सूचना ड्यूटी से नदारद पाये गये. प्रभारी नगर आयुक्त कुंदन कुमार ने बायोमेट्रिक जांच के दौरान सभी को अनुपस्थित पाया, जिसके बाद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण

गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे प्रभारी नगर आयुक्त ने जब बायोमेट्रिक जांच की, तो ये सभी 19 अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी उपस्थिति दर्ज कराये गायब मिले. अनुपस्थित कर्मचारियों को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. प्रभारी नगर आयुक्त ने सख्त लहजे में यह भी आदेश दिया कि जब तक इन सभी 19 निगमकर्मियों का स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं हो जाता, तब तक एक दिन का वेतन रोक दिया जायेगा.

कौन-कौन थे अनुपस्थित

लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशिभूषण सिंह, टाउन प्लानर मन्नू यादव, राकेश कुमार सिन्हा, बलवीर प्रसाद यादव, विकास कुमार हरि, गिरीश पासवान, जयचन्द्र कुमार सिंह, जुलेखा बेगम, कामदेव दास, मो असीफ आलम, मो गुलाम मुस्तफा, पंकज कुमार हरि, पप्पू हरि, राजीव रंजन, रंधीर कुमार, रंजीत कुमार, सुभाष प्रसाद, सुमित यादव व विक्की शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >