Bhagalpur news दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 19 किलो गांजा बरामद

नवगछिया बाबा बिसुराउत सेतु पथ के राजा पेट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 19 किलो गांजा बरामद किया.

नवगछिया बाबा बिसुराउत सेतु पथ के राजा पेट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 19 किलो गांजा बरामद किया. वाहन दुर्घटना होने से दो होमगार्ड के जवान व चालक घायल हो गये. नवगछिया थाना के दो होमगार्ड जवान गश्त कर रहे थे. राजा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार सीएनजी ने ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों होमगार्ड के जवान व ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में होमगार्ड जवान भवानीपुर थाना के मनोहरपुर के फुलेश्वर सिंह का पुत्र अखिलेश कुमार, ढोलबज्जा बाजार के विश्वशांति पासवान का पुत्र धीरज कुमार है. ऑटो चालक घोघा का नीरज कुमार. ऑटो में घोघा के ही नरेश मंडल मौजूद थे. दोनों होमगार्ड जवान बाइक से नवगछिया जीरोमाइल से बाबा विसुराऊत पुल की ओर गश्ती पर जा रहे थे. इस दौरान चौसा से तेज रफ्तार में आ रहा सीएनजी ऑटो राजा पेट्रोल पंप के पास पुलिस को देख कर और तेज हो गया. अचानक नियंत्रण खोने से ऑटो ने सामने से गश्ती कर रहे जवानों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल जाना. इस बीच दुर्घटनाग्रस्त सीएनजी ऑटो की तलाशी में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. ऑटो से करीब 19 किलो गांजा बरामद किया गया. इलाज के दौरान घायल ऑटो चालक नीरज कुमार ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि ऑटो में लगभग 19 किलो गांजा लोड था, जिसे वह चौसा से घोघा ले जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और बरामद गांजे को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को इलाज के पश्चात हिरासत में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >