आज से मालदा-जमालपुर इंटरसिटी में चार जनरल व अपर इंडिया में एक स्लीपर की लगेगी अतिरिक्त बोगी

भागलपुर : रेलवे ने मालदा-जमालपुर इंटरसिटी में चार अतिरिक्त जनरल बोगी लगाने का फैसला लिया है. इस ट्रेन में 20 फरवरी से चार अतिरिक्त जनरल बोगी लग कर चलेगी. इसके अलावा 20 फरवरी से ही अपर इंडिया एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर बोगी लगेगी. वहीं, 21 फरवरी से 13429 मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस में एक स्लीपर […]

भागलपुर : रेलवे ने मालदा-जमालपुर इंटरसिटी में चार अतिरिक्त जनरल बोगी लगाने का फैसला लिया है. इस ट्रेन में 20 फरवरी से चार अतिरिक्त जनरल बोगी लग कर चलेगी. इसके अलावा 20 फरवरी से ही अपर इंडिया एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर बोगी लगेगी. वहीं, 21 फरवरी से 13429 मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस में एक स्लीपर और मालदा-पटना इंटरसिटी में एक स्लीपर बोगी भी जोड़ी जायेगी. उक्त ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियों के लगने से यात्रा में काफी सहूलियत होगी. दरअसल, इन सभी ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ होती है. बता दें कि जनसेवा एक्सप्रेस में दो जनरल और एक स्लीपर कोच 16 फरवरी जोड़ी गयी है. साथ ही जनसेवा में एक्सप्रेस में लगी एक एसी थ्री कोच को स्थायी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >