तिलकामांझी विवि से इसरो ने वापस लिया रिसर्च प्रोजेक्ट

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से इसरो ने रिसर्च प्रोजेक्ट वापस ले लिया है. प्रोजेक्ट के लिए जारी राशि भी वापस मांगी गयी है. इसरो ने डेडलाइन जारी कर विवि को 2019 तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश जारी किया था. विवि के रीजनल स्टडी सेंटर के माध्यम से इसरो का रिसर्च […]

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से इसरो ने रिसर्च प्रोजेक्ट वापस ले लिया है. प्रोजेक्ट के लिए जारी राशि भी वापस मांगी गयी है. इसरो ने डेडलाइन जारी कर विवि को 2019 तक हर हाल में प्रोजेक्ट पूरा करने का निर्देश जारी किया था. विवि के रीजनल स्टडी सेंटर के माध्यम से इसरो का रिसर्च वर्क पूरा करना था.

चार साल बाद भी विवि प्रोजेक्ट को पूरा नहीं कर सका. हालांकि बिहार से जुड़े रिसर्च का एक पार्ट दो साल पहले ही पूरा कर लिया गया था. रीजनल स्टडी सेंटर के निदेशक प्रो राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इसरो ने अपना प्रोजेक्ट वापस ले लिया है. प्रोजेक्ट के लिए समय से विवि से राशि जारी कर दी जाती, तो शायद 2019 में ही काम पूरा कर लिया जाता.
क्या है रिसर्च : रिसर्च से जुड़े शिक्षकों ने बताया कि पर्यावरण में सीओटू का कितना उत्सर्जन हो रहा है इसरो को इसका तुलनात्मक अध्ययन करना था. वातावरण में पेड़ कितना सीओटू छोड़ रहे हैं. इसे लेकर इसरो ने अलग-अलग पेड़ों को चिह्नित कर रीजनल स्टडी सेंटर को रिसर्च करने के लिए भेज दिया था. सेंटर से जुड़े शिक्षक को उस पेड़ की ग्राउंड रिपोर्ट देनी थी, जो अबतक पूरी नहीं हो पायी. रीजनल स्टडी सेंटर के निदेशक रहे प्रो एसएन पांडे के कार्यकाल में इसरो ने रिसर्च के लिए प्रोजेक्ट भेजा था.
प्रोजेक्ट के लिए इसरो ने विवि को दिये थे नौ लाख
इसरो ने प्रोजेक्ट के लिए विवि को नौ लाख रुपये जारी किया था. बिहार से जुड़े रिसर्च में साढ़े चार लाख रुपये खर्च किये थे. रिसर्च का एक पार्ट दो साल पहले पूरा किया गया था. दूसरे पार्ट का काम झारखंड क्षेत्र में करना था, इसमें साढ़े चार लाख रुपये खर्च होना था. बताया जा रहा है कि विवि के संबंधित कर्मी ने इसरो के प्रोजेक्ट की राशि को विवि के दूसरे मद में जोड़ दिया. राशि की फाइल खाेजने पर कुछ पता नहीं चल पाया. इस दौरान इसरो का डेडलाइन समाप्त हो गया. आखिरकार इसरो ने अपना प्रोजेक्ट वापस ले लिया.
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो पांडे के कार्यकाल में मिला था प्रोजेक्ट
पीजी भूगोल विवि के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो एसएन पांडे के कार्यकाल में इसरो ने विवि को प्रोजेक्ट दिया था. प्रो पांडे ने अपने सेवा कार्यकाल में बिहार से जुड़े रिसर्च वर्क का एक पार्ट का काम पूरा कर लिया था. उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से प्रोजेक्ट का काम मंद पड़ गया था.
मिला था अतिरिक्त चार माह का समय
रीजनल स्टडी सेंटर के निदेशक प्रो राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रिसर्च वर्क को पूरा करने के लिए इसरो के अधिकारी से मोबाइल पर बात की थी. मौखिक तौर पर कहा गया कि निर्धारित डेडलाइन के बाद चार माह का और समय दिया था. पूरे मामले से पूर्व प्रभारी कुलपति प्रो लीला चंद्र साहा को अवगत कराया था. उन्होंने फाइल की खोजबीन करायी थी.
कुलपति बदल जाने के बाद काम आगे नहीं बढ़ पाया. इसी में समय बीत गया. इसरो का जमा राशि का पता नहीं चल पाया. ऐसे में इसरो ने डेडलाइन पर काम पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट वापस ले लिया और राशि लौटाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >