बिना सूचना 200 घरों की छह घंटे रही बत्ती गुल

भागलपुर : सोमवार को मिरजानहाट रोड स्थित मदनुचक का एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर छह घंटे यानी, दोपहर 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहा. ट्रांसफॉर्मर बंद रहने की पूर्व में कोई सूचना जारी नहीं की गयी. इस वजह से लोगों को अघोषित बिजली संकट का सामना करना पड़ा. बिजली बंद रहने की जानकारी फ्यूज […]

भागलपुर : सोमवार को मिरजानहाट रोड स्थित मदनुचक का एक डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर छह घंटे यानी, दोपहर 11 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहा. ट्रांसफॉर्मर बंद रहने की पूर्व में कोई सूचना जारी नहीं की गयी. इस वजह से लोगों को अघोषित बिजली संकट का सामना करना पड़ा. बिजली बंद रहने की जानकारी फ्यूज कॉल सेंटर को भी नहीं दी गयी, जिससे कि उपभोक्ताओं के कॉल करने पर उन्हें बताया जा सके.

शुरुआत के तीन घंटे तक तो लोगों ने लाइन में खराबी का अंदेशा मानकर पूछताछ नहीं की गयी. मगर, दोपहर तीन बजे के बाद भी बिजली जब नहीं अायी, तो लोगों ने इसका कारण जानने के लिए कभी विद्युत उपकेंद्र के मोबाइल नंबर, तो कभी फ्यूज कॉल सेंटर पर फोन करना शुरू कर दिया गया. बावजूद, इसके सही कारणों का पता नहीं चल सका. विद्युत उपकेंद्र फीडर के चालू रहने की जानकारी देती रही, तो फ्यूज कॉल सेंटर से लोगों को घर की बिजली खराब रहने के सही कारण की जानकारी कर शिकायत दर्ज करने की सलाह मिलती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >