भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह को किसी बात का खतरा है. उन्होंने डीआइजी से सुरक्षा की मांग की है. इसे लेकर डीआइजी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपें.
रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जायेगा कि रजिस्ट्रार को किस स्तर की सुरक्षा मुहैया कराया जाये. इस संदर्भ में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रार ने डीआइजी से सुरक्षा की मांग की है. उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश डीआइजी ने दिया है और जांच की जा रही है. जल्द जांच रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.
