दिसंबर से पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने पर मिलेगा अनाज

भागलपुर :दिसंबर माह से राशन के लाभुक पॉश मशीन में अपना अंगूठा सटायेंगे, इसके बाद ही उन्हें अनाज दिया जायेगा. इसके लिए जिले के सभी डीलरों को छह से आठ नवंबर तक पॉश मशीन दिया जायेगा. साथ ही मशीन चलाने का डीलरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव ने […]

भागलपुर :दिसंबर माह से राशन के लाभुक पॉश मशीन में अपना अंगूठा सटायेंगे, इसके बाद ही उन्हें अनाज दिया जायेगा. इसके लिए जिले के सभी डीलरों को छह से आठ नवंबर तक पॉश मशीन दिया जायेगा. साथ ही मशीन चलाने का डीलरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव ने सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर योजना की अद्यतन जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश भी दिये.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दिसंबर से सभी जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर पॉश मशीन के माध्यम से ही लाभुकों के बीच अनाज का वितरण किया जायेगा. इसके लिए 1068 मशीन उपलब्ध हो चुकी है. जिले में 1394 डीलर हैं. बाकी डीलर के लिए मशीनें उपलब्ध हो जायेंगी.
उन्होंने बताया कि जिले में 482294 लाभुक हैं. लाभुक राशन की दुकान पर जाकर पॉश मशीन में अंगूठा सटायेंगे. इसके बाद उनकी डिटेल रिपोर्ट आ जायेगी. इसके आधार पर अनाज दिया जायेगा. बिलिंग होते ही सब कुछ ऑनलाइन इंट्री उसी समय हो जायेगा. उन्होंने बताया कि 90 फीसदी लाभुकों के परिवार का आधार लिंक कर दिया गया है. शेष लाभुकों का भी लिंक करने का कार्य जल्द पूरा कर दिया जायेगा. इसे पॉश मशीन से भी जोड़ा जायेगा. जनवरी 2020 से उसी लाभुक को लाभ मिलेगा, जो पूरी तरह वीफाइड होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >