आज दोपहर से इन रूटों का करें पालन,नहीं होगी परेशानी

भागलपुर : महासप्तमी को बाजार व पंडालों में उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस कड़ी व्यवस्था की थी. वाहनों को बाजार में जाने से रोक दिया गया था. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गयी थी. इस कारण बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिक्कत हुई. रविवार को महाअष्टमी और नवमी, दशमी और प्रतिमा विसर्जन को लेकर […]

भागलपुर : महासप्तमी को बाजार व पंडालों में उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस कड़ी व्यवस्था की थी. वाहनों को बाजार में जाने से रोक दिया गया था. जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी गयी थी. इस कारण बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिक्कत हुई.

रविवार को महाअष्टमी और नवमी, दशमी और प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक की नयी व्यवस्था की है. इसको लेकर एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी ने शनिवार को बाजार का निरीक्षण किया. इस दौरान कोतवाली व जोगसर थाना की व्यवस्था में समन्वय नहीं देख कर उन्होंने इसके लिए चेताया. इसके बाद व्यवस्था बदली हुई दिखी.

आज से जो व्यवस्था होगी
डिक्सन मोड़ : पटल बाबू रोड (अजंता सिनेमा) की ओर.
घंटाघर चौक : चौक स्थित सुधा डेयरी से खलीफाबाग.
शहीद भगत सिंह चौक : खलीफाबाग चौक व पटल बाबू रोड.
मुंदीचक रोड : पटल बाबू रोड स्थित मुंदीचक मोड़ (हनुमान मंदिर) से आगे.
खलीफाबाग चौक : मारवाड़ी पाठशाला व वेरायटी चौक की ओर.
कोतवाली चौक : खलीफाबाग चौक की ओर.
स्टेशन चौक : वेरायटी चौक/बाटा गली.
नया बाजार चौक पर.
खलीफाबाग चौक से खरमनचक की ओर जाने वाली सड़क.
पुलिस लाइन मोड़(पुलिस क्लब) के पास से कचहरी चौक.
इन जगहों पर बनाये गये पार्किंग स्थल (दो व चार पहिया वाहन)
टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कैंपस, घंटाघर चौक.
घंटाघर चौक से बड़ी पोस्ट ऑफिस के बीच (सड़क के दोनों तरफ).
डिक्सन मोड़ (कोयला डिपो) बस स्टैंड.
भागलपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग.
सीटीएस में आयोजित रावण वध को लेकर नाथनगर में बनाये गये पार्किंग स्थल
आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान, नाथनगर.
सीटीएस क्वार्टर कंपाउंड परिसर, नाथनगर.
मेला देखने के लिए इन रूटों का ही कर सकेंगे इस्तेमाल (दो व चार पहिया वाहन)
रूट नंबर 1 : तिलकामांझी चौक से पुलिस लाइन, इशाकचक थाना, भीखनपुर गुमटी नंबर तीन, भोलानाथ पुल, डिक्सन रोड से स्टेशन चौक.
रूट नंबर 2 : लौटने के क्रम में स्टेशन चौक से कोतवाली चौक, नया बाजार चौक, जोगसर थाना (बूढ़ानाथ), मनाली चौक होते हुए तिलकामांझी चौक.
रूट नंबर 3 : तिलकामांझी चौक से मनाली चौक, जोगसर थाना, नया बाजार चौक, सराय चौक, विश्वविद्यालय की ओर जा सकेंगे.
रूट नंबर 4 : घंटाघर चौक से बड़ी पोस्ट ऑफिस, राजहंस होटल (बगल से गली), एसडीओ ऑफिस, एसएसपी ऑफिस होते हुए कमिश्नरी (नगर निगम कार्यालय).
रूट नंबर 5 : रेलवे स्टेशन चौक से तातारपुर होते हुए नाथनगर की ओर.
इन रूटों पर नहीं जा सकेंगे वाहन :
पुलिस लाइन मोड़ (पुलिस क्लब) से कचहरी चौक.
भीखनपुर गुमटी नंबर 3 (मधुशाला चौक) से कचहरी चौक.
राजहंस होटल से कचहरी चौक.
घंटाघर चौक से खलीफाबाग चौक.
घंटाघर चौक से डिक्सन मोड़.
डिक्सन मोड़ से घंटाघर चौक (अजंता सिनेमा होते हुए).
स्टेशन चौक से वेरायटी चौक.
गिरधारी साह हटिया (लोहापट्टी) से वेरायटी चौक.
कोतवाली चौक से खलीफाबाग चौक
खलीफाबाग चौक से मारवाड़ी पाठशाला (भगत सिंह चौक).
सराय चौक से मंदरोजा चौक.
मनाली चौक से कचहरी चौक.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >