जदयू जिलाध्यक्ष के नाम पर एका नहीं, पटना पर निगाह

भागलपुर : जनता दल यूनाइटेड के आगामी भागलपुर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) का चुनाव मंगलवार को कार्यकर्ताओं के शोर शराबे की भेंट चढ़ गया. जिलाध्यक्ष पद पर किसी प्रत्याशी के नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पायी. इसके बाद वर्तमान जिलाध्यक्ष विभूति प्रसाद गोस्वामी ने जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसले ले लिया. बता […]

भागलपुर : जनता दल यूनाइटेड के आगामी भागलपुर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) का चुनाव मंगलवार को कार्यकर्ताओं के शोर शराबे की भेंट चढ़ गया. जिलाध्यक्ष पद पर किसी प्रत्याशी के नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पायी. इसके बाद वर्तमान जिलाध्यक्ष विभूति प्रसाद गोस्वामी ने जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसले ले लिया. बता दें कि मंगलवार को जिलाध्यक्ष पद को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान विजय कुमार सिंह व सरोज कुमार चौधरी ने नामांकन भरा.

इस दौरान दोनों के समर्थकों ने सबसे पक्ष में वोटिंग की मांग शुरू कर दी. दूसरी ओर कुछ लोग सर्वसम्मति से विभूति प्रसाद गाेस्वामी के नाम पर एकजुट होने की बात कहते रहे. इसी खींचतान में लंच का समय हो गया. खाना खाने के बाद प्रखंडों से आये अधिकांश मतदाता पटलबाबू रोड स्थित जदयू कार्यालय से निकल गये. देर शाम तक जदयू की जिला टीम की बैठकों का दौर चलता रहा. अंत में फैसला लिया गया कि वस्तुस्थिति से जदयू के प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया जायेगा. इस संबंध में जदयू के जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी इमेल के माध्यम से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को दी गयी है. बुधवार को इस बाबत कोई दिशा निर्देश पटना मुख्यालय से मिलेगा, फिर आगे निर्णय लिया जायेगा.

एक साथ इस्तीफा देने की बात कही

जिला प्रवक्ता ने बताया कि प्रखंड व नगर कार्यकारिणी के मानद सदस्य विभूति प्रसाद गोस्वामी को ही दोबारा जिला अध्यक्ष बनाने पर सभी सहमत हैं. अगर कोई और थोपा जाता है तो सभी प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य एक साथ अपना इस्तीफा जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज सकते हैं. बता दें कि जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव सत्र 2019-22 के लिए जिला अध्यक्ष और राज्य परिषद का चुनाव होना है. इसके जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभय कुमार सिंह व जिला पर्यवेक्षक रूदल राय हैं.

माइक पर हुआ शोर, कहां गया रजिस्टर: बैठक के दौरान एकाएक शोरगुल होने लगा कि चुनाव प्रक्रिया में प्रयोग होने वाला रजिस्टर गायब हो गया है. इसको लेकर माइक पर घोषणा भी होने लगी. तरह-तरह की चर्चा भी हुई, पर बाद में सब शांत हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >