माना संघ, निगम कर्मियों की हड़ताल हुई खत्म

भागलपुर : पटना में नगर निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गयी. हालांकि दोपहर तक सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. मेयर सीमा साहा व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा से बातचीत के बाद सफाईकर्मियों ने भी बात मान ली और ड्यूटी पर […]

भागलपुर : पटना में नगर निकाय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को खत्म हो गयी. हालांकि दोपहर तक सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. मेयर सीमा साहा व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा से बातचीत के बाद सफाईकर्मियों ने भी बात मान ली और ड्यूटी पर लौट आये. इसके साथ ही निगम कार्यालय परिसर में एक बार फिर रौनक लौट आयी.

मेयर व डिप्टी मेयर ने कर्मचारी संघ के साथ की समझौता वार्ता: मेयर सीमा साहा व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ कक्ष में एवं परिसर में सफाई कर्मचारियों के साथ औपचारिक समझौता वार्ता की. मेयर व डिप्टी मेयर ने नगर निगम बोर्ड की ओर से कर्मचारियों से अनुरोध किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल से लौट आयें.
सरकार की ओर से 11 सूत्री मांगों में अधिकांश मांग पर आश्वासन दिया है. शहर की नारकीय स्थिति एवं पेयजल आपूर्ति संकट से मुक्ति दिलायें. संघ के प्रतिनिधियों ने नगर निगम प्रशासन मांग की है कि वे संघ को आश्वस्त करें कि हड़ताल पर गये कर्मचारियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी.
हड़ताल के दौरान का वेतन आकस्मिक व अर्जित अवकाश समायोजन कर भुगतान किया जायेगा. मेयर, डिप्टी मेयर एवं प्रभारी नगर आयुक्त ने मांगों पर स्वीकृति प्रदान की. बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा, उप नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव, सरीता कुमारी, नगर प्रबंधक रवीशचंद्र वर्मा, कर्मचारी संघ के मनोज कृष्ण सहाय, सुशील यादव, अजय शर्मा, बोंगा हरि, रघुवीर हरि, राजेश कुमार शामिल हुए.
इसके बाद नगर निगम कार्यालय से लेकर पूरे शहर में जलापूर्ति व्यवस्था से लेकर सफाई व्यवस्था समेत अन्य कार्यों को शुरू कर दिया गया. चौक-चौराहे पर लगे जनता नल पर आम लोगों की भीड़ लगने लगी. जलकल शाखा की ओर से वाटर वर्क्स से लेकर सभी पंप हाउस में खुद जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गयी.
रात में ही शुरू हुई चौक-चौराहों की सफाई: जरलाही मार्ग में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान थे. स्वास्थ्य शाखा प्रभारी मो रेहान के नेतृत्व में जलजमाव की समस्या से मुक्ति दिलायी गयी. सफाईकर्मियों द्वारा नाला की उड़ाही की गयी. इसके बाद जलजमाव से मुक्ति मिल गयी. मुहर्रम के दौरान दिनभर अकीदतमंदों की भीड़ को देखते हुए चौक-चौराहे व मोहल्ले में सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया, ताकि राहगीरों व अकीदतमंदों को दिक्कत नहीं हो. रात्रि में तिलकामांझी चौक, घंटाघर चौक, वेराइटी चौक समेत शहर मुख्य चौक-चौराहे से कूड़ा उठाव किया गया. इसमें सभी जोनल प्रभारी राकेश भारती आदि शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >