नये नियम के बाद रोेज लाइसेंस के आ रहे सौ आवेदन, तीन दिन में 228 का बीमा

भागलपुर : नये यातायात नियम बनने के बाद बाइक और कार चलाने वाले जो अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाये हैं, वह लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग की दौड़ लगा रहे हैं. नये नियम बनने के पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हर दिन चालीस से पचास आवेदन आते थे, अब नये नियम के बाद […]

भागलपुर : नये यातायात नियम बनने के बाद बाइक और कार चलाने वाले जो अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाये हैं, वह लाइसेंस बनाने के लिए परिवहन विभाग की दौड़ लगा रहे हैं. नये नियम बनने के पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए हर दिन चालीस से पचास आवेदन आते थे, अब नये नियम के बाद आवेदन आने का सिलसिला दोगुना हो गया है.

अब हर दिन लगभग सौ आवेदन लाइसेंस के आने लगे हैं. परिवहन कार्यालय के काउंटर खुलने के पहले ही लोगों का आना शुरू हो जाता है. लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए लोगों की भीड़ रहती है. अब हर कोई लाइसेंस बनाना चाह रहा है, इसके बिना अब सड़क पर बाइक व कार चलाना कष्टदायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >