पीएम के आठ और सीएम के 30 निर्देश दबा बैठे हैं भागलपुर के शिक्षा अधिकारी

भागलपुर : प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों पर भी भागलपुर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुलती. स्थिति यह है कि भागलपुर के शिक्षा कार्यालयों में प्रधानमंत्री के आठ व मुख्यमंत्री के 30 निर्देश अधिकारी दबाये हुए हैं. ये वैसे निर्देश हैं, जो आम लोगों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की गयी […]

भागलपुर : प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों पर भी भागलपुर के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं खुलती. स्थिति यह है कि भागलपुर के शिक्षा कार्यालयों में प्रधानमंत्री के आठ व मुख्यमंत्री के 30 निर्देश अधिकारी दबाये हुए हैं. ये वैसे निर्देश हैं, जो आम लोगों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से की गयी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उसे डिस्पोजल करने को लेकर दिये गये थे.

उक्त दोनों शीर्ष कार्यालयों से सात माह पहले निर्देश आये, लेकिन अब तक उसका निष्पादन नहीं किया गया. इस मामले को लेकर पांच बार पत्र भेज कर जिलाधिकारी ने भी क्षोभ व्यक्त किया. बावजूद इसके परिवाद पत्रों का निष्पादन नहीं किया गया.

डीइओ ने पूछा : मामले लंबित रखने का क्या औचित्य
डीइओ ने संबंधित पदाधिकारियों से पूछा है कि उक्त मामलों को लंबित रखने का क्या औचित्य है. उच्चाधिकारी के आदेश का ससमय अनुपालन नहीं करना यह दर्शाता है कि वे लापरवाह हो गये हैं. साथ ही उन कर्मचारियों के नाम भी मांगे गये हैं, जिन्होंने लापरवाही की है, ताकि कार्रवाई की जा सके.
भागलपुर डीइओ मधुसूदन पासवान ने कहा िक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय से आम लोगों के शिकायत पत्रों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया था. संबंधित डीपीओ उसका निष्पादन कर रहे हैं. लेकिन इसकी वर्तमान स्थिति क्या है, उस पर सोमवार को समीक्षा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >