वार्ड सदस्य गिरफ्तार मास्टरमाइंड फरार

मुखिया हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा भागलपुर :सबौर थाना क्षेत्र में अमरपुर स्थित फतेहपुर पंचायत के मुखिया रविंद्र दास की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया. हत्या की साजिशकर्ता अमरपुर पवई की वार्ड सदस्य मीणा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मीणा के ननद […]

मुखिया हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा

भागलपुर :सबौर थाना क्षेत्र में अमरपुर स्थित फतेहपुर पंचायत के मुखिया रविंद्र दास की हत्या का खुलासा बुधवार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया. हत्या की साजिशकर्ता अमरपुर पवई की वार्ड सदस्य मीणा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मीणा के ननद का पति रंजीत दास पुलिस गिरफ्त से बाहर है. हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में वार्डसदस्य वीणा देवी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है.
बुधवार को विधि व्यवस्था डीएसपी नेसार अमहद शाह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखिया की हत्या अवैध संबंध की वजह से की गयी. मामले में संलिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मास्टरमांइड पवई के रंजीत दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि मुखिया की हत्या कर जिस जगह शव को ठिकाने लगाया गया था, वहां वार्ड सदस्य मीणा देवी का मोबाइल मौके पर गिर गया था. पुलिस की छानबीन में महिला का मोबाइल व सिम मौके से मिला.
अनुसंधान के बाद वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को सबौर पुलिस को पथरा बहियार के पास मुखिया का शव मिला था. मामले में मुखिया रविंद्र की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. घटना को लेकर एसएसपी के निर्देश पर विधि व्यवस्था डीएसपी नेसार अहमद शाह की अगुवाई में टीम बनायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >