योग प्रतियोगिता में अभिषेक, ऋतु आलोक व गुंजन को स्वर्ण पदक q

नवगछिया : नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी के द्वारा रविवार को जूनियर योगा प्रतियोगिता 2019 का आयोजन हाइस्कूल नवगछिया में किया गया. उद्घाटन भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद व डाॅ एके गुप्ता ने किया. प्रतियोगिता में प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल, रेसिडेंसी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अरविंद मेमोरियल […]

नवगछिया : नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी के द्वारा रविवार को जूनियर योगा प्रतियोगिता 2019 का आयोजन हाइस्कूल नवगछिया में किया गया. उद्घाटन भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद व डाॅ एके गुप्ता ने किया. प्रतियोगिता में प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, भारती पब्लिक स्कूल, रेसिडेंसी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नया टोला योग एकेडमी, उच्च विद्यालय लत्तीपाकर घराहरा, गोदावरी विद्या मंदिर, साउथ प्वाइंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

अंडर 11 बालक वर्ग में भारती पब्लिक स्कूल के अभिषेक कुमार को स्वर्ण पदक, नयाटोला योग एकेडमी शिवराज को रजत पदक व प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के विद्या सागर को कांस्य पदक मिला. अंडर 11 बालिका वर्ग में नया टोला योग एकेडमी की ऋतु प्रिया को स्वर्ण पदक, भारती पब्लिक स्कूल की सृष्टि कुमारी को रजत व चाहत कुमारी को कांस्य पदक मिला.
अंडर 14 बालक वर्ग में भारती पब्लिक स्कूल के आलोक कुमार को स्वर्ण, प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के अंबर कुमार को रजत व उवि लत्तीपाकर घरहरा के सुमन कुमार को कांस्य पदक मिला. अंडर 14 बालिका वर्ग में उवि लत्तीपाकर धराहरा की गुंजन कुमारी को स्वर्ण, शिल्पी कुमारी को रजत, नया टोला योग एकेडमी की आशा कुमारी को कांस्य पदक मिला.
अंडर 17 बालक वर्ग में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के आयुष कुमार को स्वर्ण, उवि लत्तीपाकर घराहरा के रामेश्वर को रजत व सुमन कुमार को कांस्य, अंडर 17 बालिका वर्ग में उवि लत्तीपाकर घरहरा की नेहा कुमारी को स्वर्ण, उषमा कुमारी को रजत व नया टोला योग एकेडमी की मेघा कुमारी को कांस्य पदक मिला.
समापन समारोह में ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ताइक्वांडो के महासचिव घनश्याम प्रसाद, प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र यादव, योग शिक्षक विनोद विश्वास, गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती, सेवार्थ के सचिव डाॅ अनंत विक्रम, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा, अखिलेश पांडेय, आर्मी जवान मुकेश सुमन, धर्मेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. इस अवसर पर आयोजन समिति के विकास चौरसिया, मो नाजिम, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >