भागलपुर : आचार संहिता उल्लंघन में सदानंद को जमानत

भागलपुर : कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज की अदालत में सरेंडर किया. 2005 में आचार संहिता के केस में कोर्ट ने सम्मन के तामिला नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था. आचार संहिता के केस दर्ज होने के बाद वे जमानत पर थे. सुनवाई […]

भागलपुर : कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज की अदालत में सरेंडर किया. 2005 में आचार संहिता के केस में कोर्ट ने सम्मन के तामिला नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था. आचार संहिता के केस दर्ज होने के बाद वे जमानत पर थे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनके खिलाफ सम्मन किया, लेकिन यह सम्मन रिसीव नहीं हुआ.

फिर कोर्ट ने जमानती तथा उसके तामिला नहीं होने पर गैर जमानती वारंट किया था. विधायक की ओर से अधिवक्ता कामेश्वर पांड ने जिरह में कहा कि सम्मन के बारे में कोई जानकारी नहीं था. इस कारण हाजिर नहीं हो पाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >