भागलपुर : नगर निगम अपने निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग, हर वार्ड में घर-घर का सर्वे, होल्डिंग टैक्स से लेकर वाटर सप्लाई के कनेक्शन में टूल्लू पंप लगा कर पानी खींचने को लेकर नोटिस भेजा गया. निगम ने नोटिस जारी रखा, लेकिन उस पर सही से अमल नहीं किया गया, बस नोटिस देकर छोड़ दिया गया. शहर में खुले में मांस बेचनेवालों पर भी कार्रवाई नहीं हुई. चार साल पहले तत्कालीन नगर विकास मंत्री ने खुले में बिक्री पर राेक लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्देश पर अमल नहीं हुआ.
नोटिस व सर्वे करने में निगम आगे पर अमल करने में रह जाता है पीछे
भागलपुर : नगर निगम अपने निगम क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग, हर वार्ड में घर-घर का सर्वे, होल्डिंग टैक्स से लेकर वाटर सप्लाई के कनेक्शन में टूल्लू पंप लगा कर पानी खींचने को लेकर नोटिस भेजा गया. निगम ने नोटिस जारी रखा, लेकिन उस पर सही से अमल नहीं किया गया, बस नोटिस देकर छोड़ दिया […]

जर्जर भवन तोड़ने को लेकर नोटिस :
डेढ़ साल पहले निगम क्षेत्र में मुंदीचक मोहल्ले में घर गिरने के हादसे के बाद नगर निगम ने सभी जर्जर भवन को तोड़ने को लेकर कार्रवाई की थी. निगम द्वारा सभी वार्ड में सर्वे कराया गया गया. 142 ऐसे घरों को चिन्हित करने के बाद अतिक्रमण शाखा द्वारा ऐसे घरों को नोटिस दिया गया. कई लोगों ने नोटिस का जवाब दिया, लेकिन आधे से अधिक लोगों ने जवाब ही नहीं दिया. जिन लोगों ने नोटिस का जवाब दिया निगम उसे फिर से देखने नहीं गया.