लेट चल रहीं स्पेशल ट्रेन, कांवरियों की टाइमिंग फेल

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन जैसा विकल्प दिया तो है, लेकिन सभी ट्रेनें तय समय से घंटों विलंब से चल रही हैं. गोरखपुर हो या मुजफ्फरपुर या फिर सहरसा और रांची से आने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें तय समय पर नहीं पहुंच पा रही […]

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन जैसा विकल्प दिया तो है, लेकिन सभी ट्रेनें तय समय से घंटों विलंब से चल रही हैं. गोरखपुर हो या मुजफ्फरपुर या फिर सहरसा और रांची से आने वाली सभी स्पेशल ट्रेनें तय समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं. इतना ही नहीं, समर स्पेशल के नाम से चलायी जा रही गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस भी समय से घंटों विलंब से पहुंच रही है.

ऐसे मेें मुसीबत यह है कि कांवरियों को एक दिन रुक कर सुलतानगंज में जल भरना पड़ रहा है. इसके साथ ही पूजा-अर्चना के लिए दिन गिन कर घर से निकलने वाले कांवरियों को लाैटने में भी देरी हो रही और उनका बजट गड़बड़ा रहा है.
गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
गांधीधाम से : प्रत्येक शुक्रवार
गांधीधाम से खुलने का समय : शाम 5:40 बजे
भागलपुर पहुंचने का समय : रात 8:15 बजे (तीसरे दिन)
स्थिति: 4:30 घंटे देरी से रविवार रात 12:53 बजे के बाद पहुंची.
ट्रेनों की स्थिति
स्पेशल ट्रेन को रास्ते में रोक कर पार करायी जाती दूसरी ट्रेन : स्पेशल ट्रेन के परिचालन में देरी का कारण तो कई हैं, लेकिन सबसे बड़ी वजह इन्हें रास्ते में रोक कर दूसरी ट्रेनों को पार करवाना है.
भागलपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन
सहरसा से : रोजाना
सहरसा से खुलने का समय : सुबह 7:00 बजे
भागलपुर पहुंचने का समय : दोपहर 11:30 बजे
स्थिति: सहरसा से पौने घंटे देरी से खुली
ट्रेनों की सफाई पर रेलवे का ध्यान नहीं
स्पेशल ट्रेनों की सफाई पर रेलवे का कोई ध्यान नहीं है. इसमें पानी है या नहीं, इसका भी रेलवे अधिकारियों को ख्याल नहीं रहता है. जिस तरह से गंदी ट्रेन भागलपुर पहुंचती है, उसे ठीक उसी तरह से रवाना कर दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >