भागलपुर : नशे में हंगामा करते राजद के राष्ट्रीय सचिव गिरफ्तार

खरीक (भागलपुर) : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव सह भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गांव निवासी अश्वनी कुंवर के पुत्र अवनीश कुमार को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप के बयान पर खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

खरीक (भागलपुर) : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव सह भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के तुलसीपुर गांव निवासी अश्वनी कुंवर के पुत्र अवनीश कुमार को पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. खरीक थानाध्यक्ष हरिशंकर कश्यप के बयान पर खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इसमें राजद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार को शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार, राजद के राष्ट्रीय सचिव अवनीश कुमार साथियों के साथ रविवार की रात 10:30 बजे तुलसीपुर में शराब पीकर नशे की हालत में अन्य लोगों के साथ मिलकर अनाप-शनाप बक रहा था. ग्रामीणों ने डीजीपी को फोन कर दिया. इसके बाद वरीय पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >