भागलपुर : शुद्ध पानी के नाम पर केमिकल मिला पानी पी रहे लोग, पेट के मरीजों की संख्या बढ़ी

दीपक राव, भागलपुर : जलापूर्ति नहीं होने के कारण भागलपुरवासी परेशान हैं. जल प्रदूषण के कारण निम्न मध्यवर्गीय व मध्यवर्गीय लोग सबमर्शिवल, बोरिंग व चापाकल से मुंह माेड़ने को विवश हैं. ऐसे में उनका विकल्प जार वाला पानी, वाटर प्यूरीफायर व बंद बोतल पानी रह गया है. इसी का फायदा उठाकर कई ऐसे पानी कारोबारी […]

दीपक राव, भागलपुर : जलापूर्ति नहीं होने के कारण भागलपुरवासी परेशान हैं. जल प्रदूषण के कारण निम्न मध्यवर्गीय व मध्यवर्गीय लोग सबमर्शिवल, बोरिंग व चापाकल से मुंह माेड़ने को विवश हैं. ऐसे में उनका विकल्प जार वाला पानी, वाटर प्यूरीफायर व बंद बोतल पानी रह गया है.

इसी का फायदा उठाकर कई ऐसे पानी कारोबारी हैं, जो बिना मानक के पानी का कारोबार कर रहे हैं. शहर के विभिन्न मोहल्लो व पानी कारोबारियों से बातचीत की गयी, तो मालूम चला कि पानी के कारोबार में गोरखधंधा शामिल है. बिना पानी के जांच के पानी सप्लाई की जा रही है.

पेयजल 20 से 40 रुपये जार
निजी बोरिंग से लोगों को पानी बेचने का प्रचलन जाेरों पर है. सीधे बोरिंग का पानी पांच से 10 रुपये जार व पीने का पानी 20 से 30 रुपये जार बिक रहे हैं.
1200 छोटे-बड़े प्लांट खुले
जिला उद्योग केंद्र से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है. एमएसएमइ के तहत यह उद्योग आधार होता है. फूड डिपार्टमेंट की जांच करानी होती है. विभाग के कर्मियों की मानें तो जिले के इक्का-दुक्का लोग ही आइएसआइ मार्का है.
पानी का कारोबार शुरू करने के लिए यह जरूरी है. बावजूद शहर में बिना अनुमति से गली व मोहल्ले में पानी का प्लांट खुल गया है. जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी जीएम रमणजी प्रसाद खुद मानते हैं कि जिले में 1200 से अधिक पानी के प्लांट चल रहे हैं.
क्या है नियम
  • नगर निगम का लाइसेंस
  • उद्योग विभाग से उद्योग आधार
  • फूड विभाग से आइएसआइ मार्का
  • 6 इंच बोरिंग के लिए एनओसी
  • व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए नगर निगम का एनओसी
  • बीआइएस प्रमाण पत्र
  • तय समय पर लैब टेस्ट की रिपोर्ट जमा करना
  • साफ जार का होना
  • फूड इंस्पेक्टर का निरीक्षण
  • वाटर रिचार्ज सिस्टम का होना
रोजाना 30 लाख से अधिक का पानी खरीदते हैं लोग
उच्च मध्यमवर्गीय व उच्च वर्गीय लोग बंद बोतल पानी का सहारा ले रहे हैं. इससे लाखों के बोतल बंद पानी का कारोबार रोजाना हो रहा है. लोगों को रोजाना औसतन 30 लाख से अधिक रुपये पानी जार पर लगाना पड़ रहा है.
पानी कारोबारी बताते हैं कि पानी जार की सप्लाइ शहर के होटल, दुकानों व दफ्तरों में किया जाता है. गरमी के दिनों में एक कारोबारी 200 से 300 तक पानी जार सप्लाइ कर लेते हैं. पहले शहर में पानी जार की सप्लाई करने वाले 150 से अधिक कारोबारी थे. चार वर्षों में शहर में 500 से अधिक पानी कारोबारी हो गये हैं.
गंदे जार में भर देते हैं पानी
पानी कारोबारी रंजन प्रसाद ने बताया कि बिना मानक के पानी का कारोबार हो रहा है. इससे कुशल व्यापारियों की ख्याति भी खराब हो रही है. कई लोग पानी में कैमिकल देकर मिठास ला देते हैं, लेकिन पानी अशुद्ध ही रहता है. पानी कारोबारी राकेश ओझा ने बताया कि शहर में पेयजल संकट बढ़ने से जार वाले पानी का कारोबार बढ़ गया है.
कई कारोबारी जार की सफाई पानी देने से पहले केमिकल से करते हैं, तो कई लोग कजली लगे जार में ही पानी भरकर भेज देते हैं. इनकी जांच करने वाला कोई नहीं है. 20 लीटर पानी वाले जार का दाम 20 से 40 रुपये तक आता है. लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से शुद्ध पानी मिल जाये, तो बंद बोतल पानी खरीदने की जरूरत नहीं होगी.
10 हजार कार्टून बोतलबंद पानी से रोजाना 10 लाख का कारोबार:
शहर व आसपास क्षेत्रों में 15 से अधिक बोतलबंद पानी के प्लांट स्थापित किये गये हैं. इसमें ब्रांडेड भी शामिल है. एक कार्टून बोतलबंद पानी से 80 से 125 रुपये तक आता है. दरअसल रोजाना 10 हजार कार्टून का कारोबार होता है. ऐसे में प्रतिदिन औसत 10 लाख का कारोबार होता है.
  • जिले में 1200 से अधिक पानी के प्लांट चल रहे हैं
  • चार वर्षों में 20 हजार से बढ़कर 1.10 लाख जार पर पहुंचा पानी का कारोबार
  • रोजाना लाखों का पानी का कारोबार, शहर में 10 हजार बोतल बंद पानी के कार्टून की होती है सप्लाइ
एक लीटर पानी साफ करने में तीन लीटर बर्बाद होता है आरओ
विशेषज्ञों के अनुसार वाटर प्यूरीफाई हर एक लीटर पानी साफ करने के पीछे तीन लीटर पानी बरबाद करता है. इसका 75 प्रतिशत अन्य कई काम में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है.
केवल पांच प्रतिशत ही लोग आरओ से निकले पानी का इस्तेमाल करते हैं. इस तरह भागलपुर में पानी के लिए जितने प्लांट लगे हैं उसका आकलन किया जा सकता है कि हम कितना पानी बरबाद कर रहे हैं. दूसरी ओर निगम द्वारा गंदे पानी की सप्लाई के कारण यहां सभी आरओ का इस्तेमाल करते हैं तो कितना पानी बरबाद होता है इसकी कल्पना की जा सकती है.
खाद्य विभाग के पदाधिकारी नहीं हैं गंभीर
खाद्य विभाग कार्यालय में मालूम किया तो अधिकतर पानी कारोबारियों ने आइएसआइ मार्क का लाइसेंस नहीं लिया था. संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गयी, इसके बाद फूड इंस्पेक्टर को मैसेज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >