जलजमाव व गंदगी से वार्ड 41 के 15 लोग डायरिया की चपेट में

भागलपुर : बरसात से पहले शहर में संक्रमण अपना पांव पसारने लगा है. जल जमाव वाले इलाकों के लोगों में डेंगू के डंक को लेकर दहशत है. वार्ड संख्या 41 में डायरिया फैल चुका है. अब तक यहां के 15 लोग पीड़ित हो चुके हैं. सिकंदरपुर-पटेलनगर, चंपानगर, आबीर मिश्र लेन, सरदारपुर, हुसैनाबाद, एतवारी हाट, लालूचक […]

भागलपुर : बरसात से पहले शहर में संक्रमण अपना पांव पसारने लगा है. जल जमाव वाले इलाकों के लोगों में डेंगू के डंक को लेकर दहशत है. वार्ड संख्या 41 में डायरिया फैल चुका है. अब तक यहां के 15 लोग पीड़ित हो चुके हैं. सिकंदरपुर-पटेलनगर, चंपानगर, आबीर मिश्र लेन, सरदारपुर, हुसैनाबाद, एतवारी हाट, लालूचक अंगारी, साहेबगंज साकम, अलीगंज स्पिनिंग मिल परिसर, महेशपुर आदि में मुख्य रूप से जलजमाव बड़ी परेशानी बन गयी है. इन इलाकों में वायरल व एलर्जी से संबंधी बीमारी भी फैल रही है.

हुसैनाबाद व एतवारी हाट के बीच सड़क पर जलजमाव
वार्ड 41 के हुसैनाबाद व एतवारी हाट के मध्य स्थित रास्ते पर महीनों से जलजमाव है. आसपास के लोगों में डायरिया फैल रहा है. अब तक 15 लोगों काे डायरिया हो चुका है. लोगों का कहना है कि मोहल्ले में तीन हजार की आबादी रहती है. मेयर व डिप्टी मेयर को कई बार जलजमाव से निजात दिलाने की गुहार लगायी. समाधान नहीं हुआ. नारकीय जिंदगी जी रहे हैं.
जगह-जगह जल जमाव
वार्ड 10 अंतर्गत साहेबगंज साकम में कमोबेस यही स्थिति है. अलीगंज स्पिनिंग मिल परिसर में भी नाले का पानी भर गया है, जिससे यहां मच्छर पैदा हो रहे हैं. वार्ड 42 के महेशपुर में सड़क पर नाले का पानी बहता है.
अबीर मिश्र लेन की समस्या का नहीं हुआ निदान
वार्ड 46 के सिकंदरपुर पानी टंकी के बगल स्थित पटेलनगर में वर्षों से नाले से जलजमाव की समस्या है. यहां पनप रहे मच्छर से 200 से अधिक परिवार पीड़ित हैं. आशुतोष कुमार ने बताया कि रेलवे व अन्य स्थानों का आने वाला पानी इसी नाले से गुजरता है.
अब तक नाले को गहरा व पक्कीकरण नहीं कराया गया, इससे नाले का पानी साल में छह माह तक विभिन्न घरों के परिसर में घुस आता है. मच्छर व सूअरों का जमावड़ा हो रहा है.
कई घरों में घुसा नाले का पानी
मुफस्सिल क्षेत्र में वार्ड 47 व 48 की सीमा पर बसा लालूचक अंगारी व आसपास का मोहल्ला तीन वर्षों से टापू बना हुआ है. 150 से अधिक लोगों के घरों में नाले का पानी घुस चुका है. हजार से अधिक लोगों के आवागमन के लिए रास्ता नहीं बचा है.
लोगों में बढ़ रहा है आक्रोश
वार्ड छह व तीन के मध्य बने रास्ते चंपानगर विषहरी स्थान से नाथनगर चौक तक जल जमाव की समस्या है, जिससे मच्छर व अन्य जहरीले जीव-जंतु फैल रहे हैं.
उनका कहना है वह तो किसी प्रकार नाले के पानी में चल लेते हैं, लेकिन बच्चों को स्कूल ड्रेस व जूते में आने-जाने में काफी दिक्कत होती है. किसी रोगी को घर से बाहर निकालना मुश्किल है. सामाजिक कार्यकर्ता वंदना झा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन निदान नहीं हुआ.
कहते हैं पीड़ित
डायरिया हो गया था. काफी दवा करने के बाद ठीक हुआ. डॉक्टर ने कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्र से हट कर रहें. कहां जायेंगे, जीना दुश्वार हो गया है.
पुतुल देवी, हुसैनाबाद
परिवार में दो लोगों को डायरिया हो गया है. आर्थिक रूप से कमजोर हैं. दूसरे स्थान पर जाना संभव नहीं है. सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है.
रीना देवी, हुसैनाबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >