भागलपुर : पुलिस को देखकर एटीएम तोड़ रहा अपराधी भागा

भागलपुर : शनिवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड स्थित अजंता टॉकिज के समीप रेणुका कॉम्प्लेक्स में मौजूद एसबीआइ एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया. हालांकि, एटीएम को तोड़ने के दौरान ही कोतवाली थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ती अपराधी ने […]

भागलपुर : शनिवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड स्थित अजंता टॉकिज के समीप रेणुका कॉम्प्लेक्स में मौजूद एसबीआइ एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया. हालांकि, एटीएम को तोड़ने के दौरान ही कोतवाली थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंच गयी.

जब तक पुलिस अपराधी को पकड़ती अपराधी ने गश्ती पार्टी में मौजूद होमगार्ड जवानों पर अपनी जेब से कुछ रुपये निकाल कर उनकी तरफ फेंक दिया. वहीं, होमगार्ड जवान पैसों को चुनने में लग गये और अपराधी मौके का फायदा उठाकर अपनी सफेद रंग की कार लेकर मौके से फरार हो गया. बता दें कि विगत 15 मार्च, 2019 को भी इसी एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया था. 15 मार्च को भी शुक्रवार का ही दिन था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >