गर्मी से मिलेगी राहत आज व कल हो सकती है हल्की बारिश

सबौर : भागलपुर व आसपास के इलाके में आज और कल हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं. मौसम के रुख में आये इस बदलाव से पारे में भी हल्की गिरावट दर्ज की जायेगी और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहेंगे. मौसम में बदलाव का दौर […]

सबौर : भागलपुर व आसपास के इलाके में आज और कल हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं. मौसम के रुख में आये इस बदलाव से पारे में भी हल्की गिरावट दर्ज की जायेगी और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादल छाये रहेंगे. मौसम में बदलाव का दौर जारी रहेगा और दो दिनों के बाद मौसम साफ रहेगा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >