भागलपुर : जिला विधिज्ञ संघ की कार्यकारिणी समिति निर्वाचन वर्ष 2019-21 में आठ मतदान केंद्र बनाये गये हैं. प्रत्येक बूथ में पांच केबिन होगा, ताकि सदस्यों को मतदान के लिए अधिक समय तक लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़े.
इसमें बूथ संख्या पर क्रमांक 1 से 350, बूथ संख्या-2 पर क्रमांक 351 से 705, बूथ संख्या-3 पर क्रमांक 706 से 1012, बूथ संख्या-4 पर क्रमांक 1013 से 1318, बूथ संख्या-5 पर 1319 से 1663, बूथ संख्या-6 पर 1664 से 1965, बूथ संख्या-7 पर 1966 से 2265 व बूथ संख्या-8 पर 2266 से 2553 और आजीवन सदस्य के 10 व पूरक के एक मतदाता को वोट क सुविधा होगी.
