अब ट्रेनों में आरएसी वालों को भी बेडरोल

भागलपुर : विक्रमशिला समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में यदि आप यात्रा कर रहे हैं और आपका टिकट आरएसी है, तो भी आपको अब विशेष चिंता की जरूरत नहीं है. अब आपको ऐसी ट्रेनों में बैठने के साथ ही बेड रोल की सुविधा रेलवे की आेर से उपलब्ध करवायी जायेगी. पहले आरएसी टिकट के यात्री […]

भागलपुर : विक्रमशिला समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में यदि आप यात्रा कर रहे हैं और आपका टिकट आरएसी है, तो भी आपको अब विशेष चिंता की जरूरत नहीं है. अब आपको ऐसी ट्रेनों में बैठने के साथ ही बेड रोल की सुविधा रेलवे की आेर से उपलब्ध करवायी जायेगी. पहले आरएसी टिकट के यात्री भी कंफर्म टिकट वालों की तरह ही बेडरोल का चार्ज तो भरते थे, लेकिन उन्हें बेडरोल की सुविधा नहीं दी जाती थी.

यात्रियों की परेशानी को देख रेलवे ने अब आरएसी टिकट के यात्रियों को भी एसी श्रेणी में यात्रा के दौरान बेडरोल देने पर सहमति जतायी है. ऐसे में भागलपुर से विक्रमशिला समेत लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में आरएसी टिकट वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा. यह सुविधा वर्तमान में केवल एसी कोच में कंफर्म टिकट के यात्रियों को मिल रहा है. हालांकि, पूर्व में आरएसी वालों के लिए भी यह सुविधा मिल रही थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >