एमइसी चुनाव में 45.50 प्रतिशत मतदान

भागलपुर : मुसलिम एजुकेशन कमेटी (एमइसी) का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चला. कुल 10, 486 मतदाताओं में से 4701 ने वोट डाले. मतदान 45.5 फीसदी हुआ. इसके लिए मुसलिम हाइस्कूल परिसर में 20 बूथ बनाये गये थे. एमइसी के 38 सीटों के लिए 85 प्रत्याशी […]

भागलपुर : मुसलिम एजुकेशन कमेटी (एमइसी) का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चला. कुल 10, 486 मतदाताओं में से 4701 ने वोट डाले. मतदान 45.5 फीसदी हुआ. इसके लिए मुसलिम हाइस्कूल परिसर में 20 बूथ बनाये गये थे. एमइसी के 38 सीटों के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में हैं. वोटों की गिनती मुसलिम डिग्री कॉलेज में 24 जून को सुबह दस बजे से शुरू होगी. एमइसी का चुनाव 19 साल बाद हो रहा है. मतदान को लेकर पुलिस नेपुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की थी.

सुबह से ही वोटर बूथ पर पहुंचने लगे थे. दिन के 12 बजे तक 25 फीसदी ही मतदान हो पाया था. दोपहर एक बजे से दो बजे तक मतदाताओं की संख्या काफी कम रही. एमइसी चुनाव निर्वाची पदाधिकारी डॉ एमएसएच जॉन ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करा लिया गया. किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी व हंगामा नहीं हुआ है. इसके लिए उम्मीदवार व मतदाता बधाई के पात्र हैं. उन्होंने बताया कि मुसलिम हाइस्कूल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है. उम्मीदवारों के सामने मतदान पेटी को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा गया है. बक्सा की सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी व जवान दिन -रात मौजूद रहेंगे. वोट गिनती के दौरान उम्मीदवार अपने साथ एक एजेंट को लेकर मतदान हॉल में जा सकते हैं.

उधर, एमइसी चुनाव का बहिष्कार

जिला मुसलिम एजुकेशन संघर्ष समिति के सदस्यों ने एमइसी मतदान का बहिष्कार किया. संगठन के संयोजक जावेदउर रहमान, रेहान वारसी व मजहरुल हक ने संयुक्त रूप से बताया कि एमइसी का चुनाव अवैध रूप से कराया जा रहा है. एमइसी के 54 सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन कमेटी के लोगों ने 38 सीट पर ही चुनाव कराया. संगठन से जुड़े पांच हजार मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है. फिलहाल 54 सीटों पर चुनाव कराने को लेकर हाइकोर्ट में मामला चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >