जर्जर पुल को तोड़ने के लिए मिली मंजूरी, एजेंसी की तैयारी पूरी, सात से 10 जनवरी तक मसाढ़ू पुल होकर नहीं चलेंगे वाहन

भागलपुर : भागलपुर को फरक्का से जोड़ने वाली एनएच-80 पर स्थित जर्जर मसाढ़ू पुल को तोड़ने, इंस्टॉलेशन व वैकल्पिक रास्ता बनाने की मंजूरी गुरुवार को जिला प्रशासन से मिल गयी. एनएच विभाग पुल तोड़ने का काम कार्य एजेंसी पलक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से लेगा. एजेंसी ने पूर्व में ही इसकी तैयारी पूरी कर ली है. […]

भागलपुर : भागलपुर को फरक्का से जोड़ने वाली एनएच-80 पर स्थित जर्जर मसाढ़ू पुल को तोड़ने, इंस्टॉलेशन व वैकल्पिक रास्ता बनाने की मंजूरी गुरुवार को जिला प्रशासन से मिल गयी. एनएच विभाग पुल तोड़ने का काम कार्य एजेंसी पलक इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड से लेगा.

एजेंसी ने पूर्व में ही इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इस दौरान सात से 10 जनवरी के बीच इस पुल से होकर किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे. एनएच विभाग ने पुल तोड़ने के दौरान वाहनों के आवागमन अवरुद्ध रहने व यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग उपयोग किये जाने संबंधी सूचना प्रकाशन के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, के निदेशक को लिखा है.
वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का परिचालन
मसाढ़ू पुल तोड़ने के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति में सभी प्रकार के वाहन वैकल्पिक मार्ग होकर गुजरा करेगी. वाहनों को कहलगांव-घोघा गोल सड़क से सन्हौला-कोतवाली-गोराडीह होकर जायेगी और इस मार्ग से आयेगी. एनएच अधिकारी के अनुसार मसाढ़ू पुल के निकट इंगलिश गांव से हरिदासपुर (ममलखा) पर संकीर्ण मार्ग होने के कारण इस पर आपातकालीन सेवा से संबंधित वाहनों व दो पहिया वाहनों के लिए उक्त अवधि में परिचालन अनुमान्य होगा.
पुलिस की तैनाती में पुल तोड़ने का होगा काम
पुल तोड़ कर रास्ता बनाने का काम पुलिस की मौजूदगी में होगा. इसके लिए अतिरिक्ति पुलिस जवानों को लगाने का भी फैसला लिया गया है. तोड़ने की कार्रवाई से दो घंटे पहले पुलिस जवान पहुंचेंगे और सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करेंगे.
पुल तोड़े जाने के बाद लगाया जायेगा ह्यूम पाइप
जर्जर मसाढ़ू पुल को तोड़ने के बाद यहां ह्यूम पाइप लगाया जायेगा. कार्य एजेंसी ने काफी संख्या में साइट पर पाइप मंगा लिया है. जेसीबी का भी इंतजाम कर लिया गया है.
पुल के दोनों ओर 200-200 मीटर पर लगेगा बैरियर
पुल तोड़ने की कार्रवाई से एक दिन पूर्व यानी छह जनवरी को दोनों ओर 200-200 मीटर पहले बैरियर लगाये जायेंगे. इसमें लोगों के लिए भी प्रवेश निषेध रहेगा. वहीं पुल के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी तैयार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >