तिलकामांझी के प्रतिमा स्थल पर सीढ़ी व शेड नहीं बना

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के निर्णय को 16 माह बीत गये हैं. विवि कैंपस स्थित शहीद तिलकामांझी के प्रतिमा स्थल पर शेड व सीढ़ी का निर्माण नहीं कराया जा सका है. वर्षों से बिना शेड के तिलकामांझी की प्रतिमा की धूप, पानी व पक्षियों के गंदगी से सुंदरता बिगड़ रही है. देश के लिए […]

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के निर्णय को 16 माह बीत गये हैं. विवि कैंपस स्थित शहीद तिलकामांझी के प्रतिमा स्थल पर शेड व सीढ़ी का निर्माण नहीं कराया जा सका है. वर्षों से बिना शेड के तिलकामांझी की प्रतिमा की धूप, पानी व पक्षियों के गंदगी से सुंदरता बिगड़ रही है.
देश के लिए लड़नेवाले अमर शहीद तिलकामांझी उपेक्षित रह गये. वर्ष 2017 के अगस्त में विवि भवन कमेटी की हुई बैठक में विवि प्रशासन ने निर्णय लिया था कि तिलकामांझी की प्रतिमा स्थल पर पांच लाख रुपये की लागत से शेड व सीढ़ी का निर्माण कराया जायेगा.
विवि का निर्णय सिर्फ कागजी प्रक्रिया बन कर रह गया. विवि के अधिकारी से पूछा गया, तो वह कुछ भी बोलने से बचते रहे है. विवि में तिलकामांझी की जयंती मनायी जाती है.
विवि स्थित शहीद तिकलामांझी प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार के लिए हर बार घोषणा की जाती रही है, लेकिन सारा कुछ कागज पर ही आकर अटक जाता है. पूर्व के कुलपतियों ने भी जीर्णोद्धार की घोषणा की थी, लेकिन तीन साल की अवधि पूरा होने के बाद चले गये.
तिलकामांझी प्रतिमा स्थल का विकास नहीं हो सका. भवन कमेटी की बैठक पूर्व वीसी प्रो नलिनी कांत झा की अध्यक्षता में हुई थी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि प्रतिमा स्थल पर सीढ़ी व शेड का निर्माण कराया जायेगा. विवि प्रशासन ही अपना निर्णय भूल गया है.
शहीद तिलकामांझी की जयंती पर याद आते हैं शेड व सीढ़ी: हर वर्ष शहीद तिलकामांझी की जयंती पर विवि के अधिकारी को शेड व सीढ़ी निर्माण कराने की याद आती है. जयंती मनाने के बाद विवि सारा कुछ भूल जाता है. ऐसे में शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा की सुंदरता धूप व पानी से खराब हो रही है.
छात्र व शिक्षक शेड बनाने की करते रहे मांग
टीएमबीयू के छात्र व शिक्षकों ने शहीद तिलकामांझी की प्रतिमा पर शेड बनाने की मांग करते रहे. छात्र नेता अजीत कुमार सोनू, रवि कुशवाहा, दिलीप कुमार आदि छात्रों ने कहा कि पिछले तीन साल से प्रतिमा पर शेड बनाने के लिए विवि के अधिकारी से मिल कर मांग की जा रही है. विवि खुलने पर कुलपति से मिल कर शेड बनाने की मांग करेंगे.
विवि खुलने पर निर्माण कार्य संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी की जायेगी. विवि इंजीनियर को निर्देश दिया गया कि प्रतिमा स्थल पर शेड व सीढ़ी बनाने का कार्य आरंभ करें. पूर्व में ही भवन कमेटी की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर अनुमति व राशि की मंजूरी प्रदान की जा चुकी है.
प्रो लीला चंद्र साह, कुलपति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >