भागलपुर : कभी ताली बजा कर, तो कभी गंदगी से बच पूरी की यात्रा

ब्रजेश, भागलपुर : साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी से बुधवार (19 दिसंबर) की पटना तक की यात्रा यादगार रही. ट्रेन के इकलौते एसी बोगी की हालत कहीं से एसी कहे जाने लायक नहीं थी. मजबूरी में यात्रा करने को विवश यात्री अगर इसके लिए रेल को कोस रहे थे तो आम यात्रियों को भी कम बददुआ नहीं दे […]

ब्रजेश, भागलपुर : साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी से बुधवार (19 दिसंबर) की पटना तक की यात्रा यादगार रही. ट्रेन के इकलौते एसी बोगी की हालत कहीं से एसी कहे जाने लायक नहीं थी. मजबूरी में यात्रा करने को विवश यात्री अगर इसके लिए रेल को कोस रहे थे तो आम यात्रियों को भी कम बददुआ नहीं दे रहे थे.
सबसे पहले तो भागलपुर रेलवे स्टेशन के चार नबंर प्लेटफाॅर्म पर एसी बोगी तलाशना ही अपने आप में जोखिम भरा काम था. प्लेटफाॅर्म पर बोगियों के लिए लगे इलेक्ट्रोनिक संकेतक काम नहीं कर रहे थे.
सब तरह तरह की भाषा में कुछ बता रहे थे. ट्रेन के आने की घोषणा के बाद दौड़ कर जब उस प्लेटफाॅर्म पर पहुंचा तो एसी बोगी कहां है यह जानने के लिए ट्रेन के आने के इंतजार करना पड़ा. जब ट्रेन आयी तो लंबी दौड़ लगाने के बाद एसी बोगी में घुसा.
बोगी में जितने टिकटधारी थे, लगभग उतने या उससे कुछ कम ही बेटिकट भी थे. मेरे बगल के सज्जन से जब टीटीइ ने टिकट के संबंध में पूछा तो गुटखा भरे मुंह से कुछ गुलगुलाते हुए उन्होंने जो कहा उससे मैं तो इतना ही समझ पाया कि भइया वो रोज जाते हैं और अगले किसी स्टेशन पर वो उतर जायेंगे.
टीटीइ ने भी जिस भाव भंगिमा से सिर हिलाया उससे लगा कि क्या तालमेल है, तू भी मस्त मैं भी मस्त भाड़ में जायें लाइन में लग कर या कई दिन पहले टिकट बुक करानेवाले यात्री.
मच्छरों ने तालियां बजवायी
नाना पाटेकर याद आ गये जब ट्रेन के खुलते ही मच्छरों ने जब काटना शुरू कर दिया. सब ताली बजा कर मच्छर मार रहे थे. कोई किसी से शिकायत की मूड में नहीं था मानो सब चलता है भाई. सीटों की स्थिति भी मन को खुश करनेवाली नहीं थी.
बाथरूम जाने के नाम से रूह कांपा
भागलपुर से पटना तक की दूरी तय करने मे कई बार बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हुई, पर जब भीतर गया उल्टी होते-होतेे बची. बोगी के इकलौते इटालियन बाथरूम का कंबोड टूटा हुआ था.
न ही वाश करने के लिए शावर था और न ही मग. जगह भी इतनी कम की घुसने में परेशानी हो रही थी. ऊपर से गंदगी का भरमार.
अन्य इटालियन शौचालयों में भी गंदगी का अंबार था. गाड़ी के चलने लगनेवाले झटका से लेट्रिन बाहर निकल रहा था. हाथ धोने के लिए रखनेवाले हैंडवाश का पौट किसी ने तोड़ दिया था. बदबू की तो कोई चर्चा भी बेमानी होगी.
पान के पिक से भरा था कोना : बोगी के बाहर दोनों शौचालयों के बीच में शटर और बोगी की दीवाल पर लोगों ने पान की पिचकारी से अच्छी नक्कासी की थी. एक परत पान का पिक.
हथौड़ी भी ले गये : आपातकाल में बोगी का शीशा तोड़ने के लिए बोगी में शीशे में बंद हथौडी भी लोग शीशा तोड़ कर ले गये.
क्या है कारण
यह ट्रेन साहेबगंज से खुलती है. भागलपुर में कोई भी काम नहीं किया जाता है. नियमत: मच्छर मारनेवाली दवा का भी छिड़काव नहीं किया जाता बाथरूम देखने की बात ही दूर है. बस गाड़ी रुकी और खुली इतनी सा कर्तव्य का पालन कर सब शांत हो जाते हैं.
दूसरी ओर इसमें बेटिकट चलनेवालों को रोकने के लिए अब तक कुछ नहीं किया गया है. ऐसे यात्रियों को भी कोई मतलब रहता नहीं है. उनको तो बस अपने गंतव्य से मतलब है. इस कारण भी सब गड़बड़ है.
इस शौचालय में जा कर तो बीमार हो जायेंगे
साथ में यात्रा कर रहे मुंबई के रमेश जैन कहते हैं कि वो भागलपुर से जा रहे हैं. अहले सुबह उनकी फ्लाइट है. इस कारण इस ट्रेन को पकड़ना मजबूरी है, पर ऐसे शौचालय और सीट से परेशान हैं. कहते हैं कि शौचालय जाने से बीमारी हो जायेगी. कई महिलाएं ऐसी थीं जो परेशान थीं.
क्यों नहीं चेक करते सब
लोगों का कहना था रेलवे को चाहिए कि कम से कम एक बार सभी बोगियों की जांच करे. कम से कम शौचालय साफ हो . मकड़े का जाला तो नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >