दिल का दौरा पड़ने से तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का निधन

भागलपुर :तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. सुबह ही अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रो नलिनी कांत झा के असमय निधन से पत्नी सरोज झा का रो-रो कर बुरा हाल है. तिलकामांझी भागलपुर […]

भागलपुर :तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया. सुबह ही अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रो नलिनी कांत झा के असमय निधन से पत्नी सरोज झा का रो-रो कर बुरा हाल है.

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नलिनी कांत झा का निधन सोमवार को भागलपुर के तिलकामांझी स्थित मेडिका अस्पताल में दिन के 12 बजकर पांच मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से हो गया. सोमवार की सुबह ही कुलपति आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में विवि के पदाधिकारी उन्हें मेडिका अस्पताल ले गये और इलाज के लिए भर्ती कराया. लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही विवि के तमाम अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गये हैं. प्रो नलिनी कांत झा के दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >