निजी फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक से 97,000 रुपये की लूट

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र स्थित एक निजी वित्त कंपनी के शाखा प्रबंधक से अपराधियों के हथियार के बल पर मंगलवार को 97,000 रुपये लूट कर फरार हो गये. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार राणा यह राशि अथनिया गांव […]

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र स्थित एक निजी वित्त कंपनी के शाखा प्रबंधक से अपराधियों के हथियार के बल पर मंगलवार को 97,000 रुपये लूट कर फरार हो गये. खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि भारत फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक रंजन कुमार राणा यह राशि अथनिया गांव के छोटे जमाकर्ताओं से वसूली कर उसे नौगछिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित अपनी कंपनी की मुख्य शाखा में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने तेलघी कलबलिया धर गांव के समीप हथियार का भय दिखा कर उनसे 97,000 रुपये लूट कर फरार हो गये. उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >