एम्स की तर्ज पर अब सदर के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन

भागलपुर : दिल्ली एम्स की तर्ज पर अब सदर अस्पताल में आने वाले मरीज भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इसको प्राप्त करने के लिए बस आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए. अस्पताल प्रबंधन इस सेवा को प्रदान करने के लिए अपनी तैयारी की अंतिम दौर में है. साफ्टवेयर अपलोड हो चुका है और […]

भागलपुर : दिल्ली एम्स की तर्ज पर अब सदर अस्पताल में आने वाले मरीज भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे. इसको प्राप्त करने के लिए बस आपके मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए. अस्पताल प्रबंधन इस सेवा को प्रदान करने के लिए अपनी तैयारी की अंतिम दौर में है. साफ्टवेयर अपलोड हो चुका है और अब इसका ट्रायल चल रहा है.
ऑनलाइन सुविधा के लिए करना होगा वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन: ऑनलाइन सुविधा प्राप्त करने के लिए आप के पास तीन वेबसाइट उपलब्ध हैं. जिसमें राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार सरकार की वेबसाइट और मोबाइल एप शामिल है. प्ले स्टोर में जाकर सबसे पहले स्वास्थ्य बिहार का एप डाउनलोड करें. यहां अपना यूजर आइडी बना लें.
वहीं वेबसाइट पर अगर आप इस सुविधा को पाना चाहते हैं तो सबसे पहले आप वेबसाइट पर जायें. यहां से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें. आवेदन फार्म को साइनअप कर रजिस्ट्रेशन कर लें. अपना पासवर्ड बनाने के बाद आप किस तरह की सुविधा अस्पताल से प्राप्त करना चाहते हैं, यह तय कर लें.
अस्पताल में मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी होगी : वेबसाइट पर अस्पताल में मिलने वाली सुविधा की भी जानकारी उपलब्ध होगी. इसमें सूबे के सभी अस्पताल का नाम और पता लिखा होगा. यहां कितने चिकित्सक और किस वक्त किस की ड्यूटी है, इसकी भी जानकारी होगी. अस्पताल में मरीजों को कौन सी सुविधा मुफ्त में मिलती है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया जायेगा. वहीं ऑन लाइन अप्वाइंटमेंट के माध्यम से पंजीकृत मरीजों से कोई भी पंजीयन शुल्क नहीं लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >