पॉलीथिन रोक को ले निगम सख्त सोमवार से किया जायेगा जुर्माना

भागलपुर : भागलपुर शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम ने इस निर्देश का सख्ती से पालन करने की तैयारी शुरू कर दी है. पूरे शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने को लेकर नगर निगम ने योजना भी बना ली है. पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें, […]

भागलपुर : भागलपुर शहर में पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के सरकार के निर्देश के बाद नगर निगम ने इस निर्देश का सख्ती से पालन करने की तैयारी शुरू कर दी है. पूरे शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने को लेकर नगर निगम ने योजना भी बना ली है. पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें, पॉलीथिन का उपयोग करने वालों पर जुर्माना लगेगा, अपने आसपास के लोगों को पॉलीथिन के प्रयोग नहीं करने को लेकर उत्साहित करें आदि संदेशों की माइकिंग सोमवार से नगर निगम द्वारा करायी जायेगी.
जुर्माना लगाने काे लेकर चार सदस्यीय उड़न दस्ता बनेगा
शहर में सोमवार से पॉलीथिन का उपयोग करने पर जुर्माना देना होगा. इसके लिए नगर आयुक्त दाे दिनों में एक उड़नदस्ता का गठन करेंगे. इस टीम में चार सदस्य होंगे. उड़नदस्ता शहर में पॉलीथिन के प्रयोग करनेवाले लोगों पर सौ रुपये का जुर्माना लगायेगा. इस जुर्माना के बाद भी अगर कोई पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़ा गया, तो जुर्माना की राशि अधिक हो जायेगी.
फाइन को लेकर निगम रसीद छपवायेगा . बुधवार को नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक महेश प्रसाद साह को बुला कर इसके लिए निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूरी सख्ती के साथ किया जायेगा. पूरे शहर में पॉलीथिन का प्रयोग पर रोक लग जाये.
पॉलीथिन देने से कतराने लगे हैं सब्जी दुकानदार : कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्देश को लेकर पूरे शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने की खबर के बाद शहर में सब्जी बेचनेवाले पॉलीथिन में देने से इंकार करने लगे हैं. वह सब्जी लेने वाले से कह रहे हैं कि भैइया झोला लेकर आइए और सब्जी लेकर जाइए. सब्जी पॉलीथिन में देबै ते एक सौ टका रो जुर्माना लगी जैतै. वहीं अब बहुत सारे लोग झोला में ही सामान लेकर आने लगे हैं.
लेकिन शहर में अभी पूरी तरह जागरूकता नहीं आयी है
स्मार्ट सिटी बनने वाले भागलपुर शहर में धड़ल्ले से पॉलीथीन का उपयोग किया जा रहा है. इसका दुष्परिणाम शहर देख भी रहा है कि किस तरह शहर के मुहाने पर और गंगा के तटों पर कचरे में सबसे ज्यादा पॉलीथिन का ढेर लग गया है.
हर दिन पांच सौ किलो पॉलीथिन का प्रयोग : शहर में पॉलीथीन का हर दिन प्रयाेग करने का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर दिन शहर से पांच सौ किलो पॉलीथिन की सप्लाइ होती है. यह प्रयोग बाजार और घरेलू प्रयोग में ज्यादा हो रहे हैं. इसमें सभी प्रकार के पॉलीथीन शामिल हैं. इन पॉलीथीन में बीस से लेकर पचास माइक्रोन वाले पॉलीथीन शामिल हैं. शहर में 120 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति किलो पॉलीथिन की बिक्री होती है.
थैला लेकर जा रहे बाजार पॉलीथिन को कह दिया ना
भागलपुर. पॉलीथिन से फैल रहे प्रदूषण की बात समझने के बाद लोग जागरूक होने लगे हैं. शहर में थैले में सामान ले जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गयी है. प्रभात खबर के इस मुहिम में शहर के सभी वर्ग व समाज के लोग जुड़ कर पॉलीथिन को ना कह रहे हैं.
पॉलीथिन बन रहा कैंसर का कारण
खाद्य पदार्थ की पैकिंग में पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है, जो बहुत ही खतरनाक है. इससे कैंसर होने की आशंका रहती है. हरी सब्जी को भी पॉलीथिन में रख कर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. छोटे बच्चों से पॉलीथिन को हमेशा दूर रखना चाहिए. यह इतना खतरनाक होता है कि यह रिसाइकिल भी नहीं हो सकता. इसे जलाने पर इसका धुंआ भी सेहत के लिए काफी खतरनाक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >