एसएसपी ने मुख्यालय को भेजा 35 गाड़ियों का प्रस्ताव

भागलपुर : भागलपुर जिले में चुस्त विधि व्यवस्था को संभालने में अब पुलिस की खटारा गाड़ी बाधक नहीं बनेगी. मुख्यालय इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी थाने में दो वाहन उपलब्ध कराने जा रही है. पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने इस संदर्भ में राज्य के सभी एसएसपी/एसपी रेल सहित को अपने जिला में […]

भागलपुर : भागलपुर जिले में चुस्त विधि व्यवस्था को संभालने में अब पुलिस की खटारा गाड़ी बाधक नहीं बनेगी. मुख्यालय इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी थाने में दो वाहन उपलब्ध कराने जा रही है. पूर्व में पुलिस मुख्यालय ने इस संदर्भ में राज्य के सभी एसएसपी/एसपी रेल सहित को अपने जिला में लगने वाले वाहनों की सूची बनाकर भेजने को कहा था. उक्त आदेश का पालन करते हुए भागलपुर एसएसपी ने जिला में जरूरत के अनुसार 35 चार चक्का वाहनों की सूची मुख्यालय को भेजी है.

सूची के अनुसार स्थायी वाहन उपलब्ध कराये जाने तक जरूरत के अनुसार भाड़े पर वाहनों को करने और उसमें खर्च होने वाली राशि की विस्तृत जानकारी भी मुख्यालय को उपलब्ध करायी गयी है.
बिहार पुलिस के थाने के अलावा रेल पुलिस थाने में भी एक वाहन उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे अपराधी सड़क से पटरी तक भागने का दिमाग लगाये तो उसे दबोचा जा सके. हालांकि पुलिस मुख्यालय नये वाहन की खरीद की प्रक्रिया में लगा हुआ है. जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक सभी थाने में इसका अस्थायी तौर पर वाहन को भाड़े पर लेकर कार्य करने का भी निर्देश जारी किया गया है. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि, इसके अलावा जिन थानों में पहले से मौजूद खटारा हो चुके हैं उनकी सूची भी तैयार की जा रही है. जल्द ही उन्हें बदलने का भी प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जायेगा.
डीजीपी हैं गंभीर. पुलिस के वाहनों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. पुलिस महानिदेशक इसको लेकर गंभीर थे. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया. जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, सक्षम प्राधिकार जिले के पुलिस थानों में दो वाहन और प्रत्येक रेल पुलिस थाने में एक वाहन उपलब्ध कराने का कार्य करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >