बिंद टोली में गंगा कटाव का कहर

गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने के साथ ही गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला, कमलाकुंड प्रखंड के बिंद टोली गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन आधा भाग गंगा नदी में समा गया और शेष बचे भाग में दरार पड़ गयी है. ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं पर विद्यालय को […]

गोपालपुर : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने के साथ ही गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला, कमलाकुंड प्रखंड के बिंद टोली गांव के प्राथमिक विद्यालय का भवन आधा भाग गंगा नदी में समा गया और शेष बचे भाग में दरार पड़ गयी है. ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के अभियंताओं पर विद्यालय को बचाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नौ बजे से ही प्राथमिक विद्यालय बिंद टोली में दरार पड़ना शुरू हो गया था. 11 बजे तक आधा भवन गंगा नदी में समा गया.

विद्यालय के गंगा नदी में समाने के बाद पूरे बिंद टोली में अफरा -तफरी मच गयी. ग्रामीण अपने -अपने घरों से सामान को निकाल सुरक्षित जगह पहुंचाने की जुगाड़ में लग गये. बिंद टोली के ग्रामीणों ने अभी तक किसी तरह की प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी. अंचलाधिकारी ने बताया कि पॉलीथीन शीट का वितरण किया जा रहा है. कुछ लोगों को दिया गया है और कुछ लोगों को देना है.राजस्व कर्मचारी से सर्वे कराया जा रहा है. मंगलवार से सूखा राशन वितरण करवाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >