जगदीशपुर व सबौर अंचल को सोमवार तक पेड़ सर्वे की मोहलत

भागलपुर : सदर एसडीओ आशीष नारायण ने कहा कि जगदीशपुर व सबौर अंचल से सोमवार तक खतरनाक पेड़ों की गिनती की रिपोर्ट आ जायेगी. इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में खतरनाक पेड़ों के बारे में सर्वे हो चुका है. करीब 35 पेड़ के हटाने के बारे में वन विभाग व नगर निगम दोनों को पत्र भेजा […]

भागलपुर : सदर एसडीओ आशीष नारायण ने कहा कि जगदीशपुर व सबौर अंचल से सोमवार तक खतरनाक पेड़ों की गिनती की रिपोर्ट आ जायेगी. इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में खतरनाक पेड़ों के बारे में सर्वे हो चुका है. करीब 35 पेड़ के हटाने के बारे में वन विभाग व नगर निगम दोनों को पत्र भेजा गया है. कहा गया कि जिनके प्राधिकार क्षेत्र में पेड़ की कटाई का जिम्मा हो, वह नियम पूर्वक कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि पेड़ गिरने के बाद कर्मचारी के हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह गंभीर है.

इस बारे में शहरी क्षेत्र में तमाम पेड़ का सर्वे रिपोर्ट आते ही उसे संबंधित प्राधिकार को कार्रवाई के लिए दे देंगे. कहा कि पेड़ की बीच-बीच में रखरखाव आदि को लेकर भी संबंधित प्राधिकार को लिखा जायेगा. उनके स्तर पर नियमित देखभाल करने व खुद खतरनाक पेड़ का पता लगने पर हटाने की कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >