हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत

चंपानगर जामा मस्जिद में दो दिवसीय इज्तेमा का आयोजन भागलपुर : चंपानगर जामा मस्जिद में दो दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा का शनिवार से आयोजन किया गया. इस मौके पर अररिया से आये मौलाना मासूूम ने हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत ईमानवाले भाई को दिया है. उन्होंने कहा कि असल जिंदगी तो […]

चंपानगर जामा मस्जिद में दो दिवसीय इज्तेमा का आयोजन

भागलपुर : चंपानगर जामा मस्जिद में दो दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा का शनिवार से आयोजन किया गया. इस मौके पर अररिया से आये मौलाना मासूूम ने हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत ईमानवाले भाई को दिया है. उन्होंने कहा कि असल जिंदगी तो आखरत की जिदंगी है. इसके लिए ईमानवालों को चाहिये कि सारे काम दीन के एतवार से करे. लेकिन आज अल्लाह व उनके रसूल की सुन्नतों को भुलाकर लोग अपने स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं. जबकि असल जिंदगी तो आखरत की है. इसकी तैयारी सबको करनी चाहिये. आखरत की जिदंगी में कैसे कामयाब हो. इसकी फिकर होना चाहिये. उन्होंने भाईचारा व इंसानियत का पैगाम भी दिया.
जामा मस्जिद के सदर मो इम्तियाज अहमद ने बताया कि इज्तमा में देवघर, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, नवगछिया व भागलपुर के विभिन्न मोहल्ले से हजारों की संख्या में अकिदतमंद इज्तमा में शामिल हुए. रविवार को इज्तमा में एक दर्जन से अधिक निकाह पढ़ाया जायेगा. सुबह 11 बजे दुआ मांगी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >