Bhagalpur News : दीप से जगमगायी 120 फीट लंबी श्रीराम की छवि

रविवार को भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं रामनवमी के अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम रामनवमी महोत्सव अंतर्गत नववर्ष स्वदेशी मेला सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लाजपत पार्क मैदान में किया गया

– श्री राम इस देश के युवाओं के आदर्श व प्रेरणा श्रोत : अर्जित चौबे

– हजारों दीपक से जगमगा उठा लाजपत मैदान, जला एक दीप राम के नाम- 10 हजार 200 वर्ग फीट में पराक्रमी श्री राम की छवि वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में पंजीकृत हुआ

वरीय संवाददाता, भागलपुर

भारतीय नववर्ष आयोजन समिति जो राम कर्मभूमि न्यास का प्रकल्प है के द्वारा रविवार को भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं रामनवमी के अवसर पर सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम रामनवमी महोत्सव अंतर्गत नववर्ष स्वदेशी मेला सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन लाजपत पार्क मैदान में किया गया. गंगा की मिट्टी व प्राकृतिक रंग, लकड़ी के बुरादे से बने 10 हजार 200 वर्गफीट में पराक्रमी श्री राम के चित्र के चारों ओर दीपक जलाये गये. दीपक की रोशनी में प्रभू श्रीराम की छवि ऐसी लग रहा थी मानों व साक्षात यहां पर पधारे हैं. मौके पर भागलपुर के पूर्व भाजपा प्रत्याशी व रामनवमी महोत्सव के संयोजक डॉ अर्जित चौबे ने कहा कि भागलपुर में दूसरी बार भगवान श्री राम की विराट छवि तैयार की गयी जो 120 फीट लंबी और 85 फीट चौड़ी कुल 10200 वर्ग फीट की है. यह गंगा के बालू और वेस्ट मटेरियल आरारोट डस्ट, लकड़ी का बुरादा, कोयला पाउडर, प्राकृतिक रंग को मिलाकर कुल 15 रंगों से तैयार किया गया.

वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने किया पंजीकृत, विधिवत घोषणा जल्द : डॉ अर्जित शश्वत

डॉ अर्जित शाश्वत ने कहा कि भागलपुर के स्थानीय कलाकार अनिल कुमार व उनके आठ सहयोगियों ने चार दिनों में विराट श्री राम की छवि को उकेड़ने का काम किया. इस कलाकृति को वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने पंजीकृत कर लिया है व जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा भी उनके द्वारा कर दी जायेगी. धरती पर वेस्ट मटेरियल से कहीं भी इतनी बड़ी कलाकृति नहीं है. रामनवमी महोत्सव में सर्वप्रथम भागलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के लक्ष्मण पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बाद महोत्सव का शुभारंभ किया गया.

हजारों दीपों ने बनाया प्रभु राम की मनमोहक छवि

हजारों बच्चे अपने परिजनों के साथ दिया लेकर प्रभु रामचंद्र के चरण में अर्पण करने आये. हजारों दीयों को जलने के बाद दीपावली जैसा मनमोहक वातावरण बना जो देखते ही बनता था. कार्यक्रम में अरुण सिंह, देवकुमार पांडे, सज्जन अवस्थी, सज्जन साह, अभय बर्मन, खोखा साह, रामनाथ पासवान, अभय घोष सोनू, पूनम भगत, निरंजन चंद्रवंशी, उमभूषण तांती, सोमनाथ शर्मा, दीपक साह, अभिषेक मिश्रा, आशीष कुमार, अमृत लाल, सह संयोजक नितिन भुवनेका, आशीष पांडे, अभिषेक मिश्रा, संजय हरि अभिषेक पिंटू, रणजीत सिन्हा, सह संयोजक चंदन ठाकुर, दिनेश मंडल, नंदीकेश शांडिल्य, संजय भट्ट, राजू श्रीवास्तव, शशि मोदी, बबन मिश्रा, नितेश चौबे, रित्विक, कामेश्वरि पम्मी, सिद्धार्थ साह, विकास यादव, नीरज चौधरी, मुन्ना सिंह, सुधीर चौधरी आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >