विषहरी पूजा में डीजे बजाने पर एफआइआर दर्ज

भागलपुर/नाथनगर : प्रतिबंध के बावजूद नाथनगर स्थित चंपानगर विषहरी मंदिर से निकाली गयी बरात में बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले में एसएसपी के निर्देश पर नाथनगर थाना में दारोगा शंकर सिंह के बयान पर डीजे मालिक और डीजे वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है. उक्त बातों की […]

भागलपुर/नाथनगर : प्रतिबंध के बावजूद नाथनगर स्थित चंपानगर विषहरी मंदिर से निकाली गयी बरात में बज रहे डीजे को पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले में एसएसपी के निर्देश पर नाथनगर थाना में दारोगा शंकर सिंह के बयान पर डीजे मालिक और डीजे वाहन चालक के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है. उक्त बातों की जानकारी सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित सार्वजनिक आयोजनों पर डीजे के संचालन पर रोक के बावजूद शुक्रवार रात चंपानगर इलाके में विषहरी पूजा के अवसर पर निकली बरात के दौरान डीजे का संचालन किया जा रहा था. इसी दौरान एसएसपी आशीष भारती सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने के लिये निकले.

जहां उन्होंने डीजे बजता देख उसे फौरन जब्त करने का आदेश दिया. जिसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में नाथनगर इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ चंपानगर पहुंचे और डीजे साउंड बॉक्स, डीजे यंत्र सwूwमेत डीजे वाहन पिकअप वैन (बीआर 11 एल 3837) को जब्त कर लिया, वहीं डीजे वाहन चालक कुतुबगंज निवासी अमृत कुमार को हिरासत में ले लिया. वहीं एसएसपी ने निर्देश पर नाथनगर थाना में ही पुलिस के बयान पर बिहार लाउडस्पीकर एक्ट के उल्लंघन की धारा लगाकर केस दर्ज किया गया है.

इसमें डीजे मालिक नाथनगर केबी लाल रोड निवासी राजेश कुमार को भी नामजद किया गया है. सिटी डीएसपी ने बताया कि सार्वजनिक आयोजनों पर किसी भी व्यक्ति या समिति द्वारा डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर कार्रवाई की जायेगी. रविवार को विसर्जन के अवसर पर अगर किसी भी व्यक्ति समिति को डीजे बजाते देखा गया, तो उनके विरूद्ध जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >