अटल जी के सम्मान में बंद रहे बाजार सुनसान रहीं गलियां, सड़कों पर सन्नाटा

भागलपुर :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार की 75 फीसदी दुकानें लोगाें ने अपनी स्वेच्छा से बंद रखीं. हालांकि कुछ लोगों ने भी घूम-घूमकर बाजार में दुकानों को स्वेच्छा से बंद करने की अपील की. तकरीबन पूरा बाजार ही अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान को समर्पित […]

भागलपुर :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार की 75 फीसदी दुकानें लोगाें ने अपनी स्वेच्छा से बंद रखीं. हालांकि कुछ लोगों ने भी घूम-घूमकर बाजार में दुकानों को स्वेच्छा से बंद करने की अपील की. तकरीबन पूरा बाजार ही अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान को समर्पित रहा है.
वाजपेयी के निधन संबंधी समाचार देखने में व्यस्त थे व्यवसायी : बाजार में दवा, भोजनालय व अन्य अति आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहीं. इसके अलावा भी 20 फीसदी दुकानें गली व मुख्य मार्गों की दुकानें खुली रहीं, लेकिन यहां पर दुकानदार वाजपेयी के निधन समाचार को देखने में व्यस्त थे, तो कोई टेलीविजन पर उनके अंत्येष्टि की जानकारी ले रहा था.
बाजार बंद होने से पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा. शहर की ज्यादातर सड़कें खाली नजर आयीं. निजी स्कूलों में छुट्टी रहने से बाजार क्षेत्र के चौक-चौराहे भी खाली रहे. इससे सामान्य रूप से राहगीरों का आना-जाना होता रहा.
चेंबर ऑफ कॉमर्स का कार्यालय रहा बंद : पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि स्वरूप मुख्य बाजार के वेराइटी चौक स्थित इस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का कार्यालय पहले से ही बंद था. चेंबर अध्यक्ष शैलेंद्र सर्राफ ने कहा कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है. व्यापारियों में उनके निधन से काफी निराशा थी. बाजार में 70 फीसदी दुकानें स्वत:स्फूर्त बंद रहीं. अटल बिहारी वाजपेयी से व्यापारियों का खास लगाव था. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से 20 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा होगी.
सोनापट्टी, मारवाड़ी टोला लेन व दवापट्टी में थीं दुकानें बंद : शुक्रवार को सोनापट्टी, दही टोला लेन व मारवाड़ी टोला लेन की अधिकतर दुकानें बंद कर ली थीं. जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों ने श्रद्धांजलि स्वरूप अपने प्रतिष्ठान को बंद कर लिया था. मुख्य मार्ग के तनिष्क व अन्य बड़े सर्राफा प्रतिष्ठान भी बंद दिखे.
सोनापट्टी परिसर में श्रद्धांजलि सभा : सोनापट्टी परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेशचंद्र मिश्र ने जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने की. सचिव संजय पोद्दार, उपाध्यक्ष रंजीत साह, सह सचिव अनिल कड़ेल, कोषाध्यक्ष पंकज पोद्दार, बनवारी लाल वर्मा, प्रमोद वर्मा, सुनील कड़ेल, बबलू पालिस वाला, बजरंग पोद्दार, विजय साह पप्पू, हरिओम वर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी.
अटल जी की याद में कैंडिल मार्च : एक्सीलेंट सहयोग विजन फाउंडेशन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को रवींद्र भवन में भावभींनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सदस्यों ने रवींद्र भवन से विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन तक कैंडिल मार्च निकाला. कार्यक्रम में छात्र नेता धर्म राज सिंह,आशीष झा, सुदर्शन कुमार, छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष दिलीप यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता रोशन सिंह, अभिनव मधुकर, प्रभाष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >