धूमधाम से शुरू हुई बिहुला-विषहरी की पूजा डलिया चढ़ाने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भागलपुर : शहनाई पूरे तान पर थी. कोई बाला को देख रहा था तो कोई इसकी बराती को. बैंड मौजूद था. बराती बने युवाओं का जोश आसमान पर था. कोई बाला के मोर को ठीक कर रहा था, तो कोई गाड़ी सजा रहा था. इतने में डीजे पर गूंजता है- आये हम बराती बरात लेकर, […]

भागलपुर : शहनाई पूरे तान पर थी. कोई बाला को देख रहा था तो कोई इसकी बराती को. बैंड मौजूद था. बराती बने युवाओं का जोश आसमान पर था. कोई बाला के मोर को ठीक कर रहा था, तो कोई गाड़ी सजा रहा था. इतने में डीजे पर गूंजता है- आये हम बराती बरात लेकर, जायेंगे तुझे भी अपने साथ लेकर… इस गाने पर युवा झूमने लगते हैं, तो ग्रामीण महिलाएं भी ताली बजाती हैं.
बाला की बरात विषहरी स्थान चंपानगर से आगे निकलती है. चंपानगर समेत आसपास के इलाकों से गुजरने के बाद वापस विषहरी स्थान पर रोकती है. बाला की मूर्ति को सम्मान के साथ मंदिर के अंदर किया जाता है. बाला के अंदर आते है डीजे की आवाज बंद होती है और शहनाई की आवाज तेज. मंदिर के भक्त संतोष कुमार सामने आते हैं. बाला-बिहुला के विवाह का शुभ समय 12 बजे रात को है. इनकी चिंता है कि सिंदूरदान समय पर हो जाये. वैदिक रीति से बाला-बिहुला का विवाह शुरू होता है.
इस पल का गवाह बनने नाथनगर दियारा और ग्रामीण इलाके की महिलाएं व पुरुष मंदिर में डटे रहते हैं. कोई महिला विवाह गीत गा रही थीं, तो कोई बिहुला गीत. उत्साह-उमंग के बीच माहौल में शादी की खुशी थी. सिंदूरदान होते ही हर हर महादेव का जय घोष गूंजने लगता है. तभी बिहुला का सुहाग जोड़ा को हटा सफेद लिबास पहना दिया जाता है. शादी के पल भर बाद विधवा बनी बिहुला को देख महिलाओं की आंखों में आंसू निकल आते हैं. जुबान से सभी के एक ही शब्द निकलता है- महादेव आप की बेटी विषहरी ने ये क्या किया.
शहनाई की तान थम चुकी थीं. माहौल मातमी हो चुका था. इसी बीच भक्त की आवाज आती है- सांप ने काट लिया है. अब अपनी सुहाग की लड़ाई बिहुला विषहरी और यमराज से लड़ेंगी. हमारी बिहुला जीत जायेगी. बाला को मंडप पर लाया जाता है. कोलवार के रूप में एक लड़का सहबल बनता है. बिहुला को दूसरी जगह रहती है. विधि-विधान के बाद उसे मंडप में लाया जाता है.
झूमते हुए भगत गा रहे थे मनौन
विषहरी स्थान में दिनभर भगत लीला होता रहा. भगत झूमते हुए आते और माता विषहरी की पूजा करते हुए फिर गंगा की ओर चले जाते. कुतुबगंज की 120 महिलाएं अपने सिर पर नागनुमा कलश लेकर सीढ़ी घाट, बरारी की ओर नाचते हुए जा रही थी.
रात आठ बजे िनकली बरात
मोहद्दीनगर कागजी टोला लेन में धूमधाम से विषहरी पूजा हुई. रात्रि 8:30 बजे चांदो सौदागर के पुत्र बाला लखेंद्र की बरात निकाली गयी, जो पूजा स्थान से मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान रोड होते हुए पुन: स्थल पर आकर पूरी हुई. परबत्ती में रात्रि 11 बजे सती बिहुला और बाला लखेंद्र का विवाह कराया गया. पूजा समिति के अध्यक्ष ज्योतिष मंडल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्यों का विशेष योगदान रहा. मिरजानहाट रोड इशाकचक में सुबह आठ बजे विषहरी पूजा हुई. रात्रि नौ बजे बरात निकाली गयी.
इशाकचक बुढ़िया विषहरी स्थान में प्रात: सात से 10 बजे तक सरकारी पूजा हुई. शाम चार बजे भगत पूजन हुआ. रात आठ बजे बिहुला की बरात निकली, जो बैंड-बाजों के साथ नयाचक शिव मंदिर, लालूचक काली मंदिर होते हुए पुन: विषहरी स्थान में पूरी हुई.
सड़कों पर निकली बरात, मंदिर में हो रहा था दूल्हे का इंतजार
भागलपुर : बिस्मिल्लाह खान की शहनाई की गूंज थी. आस-पड़ोस समेत कई मुहल्ले से सजधज कर पहुंचे लोग उत्साह से लवरेज थे. दुल्हन के रूप में बिहुला सजी-धजी थी. इंतजार हो रहा था, तो सिर्फ दूल्हा बाला लखेंद्र का. उधर विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए बाला लखेंद्र की बरात बिहुला के घर की तरफ बढ़ रही थी. साज-सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरता छाता लेकर चलती तासा पार्टी, डीजे पर बजते गीत पर युवाओं का नृत्य बरात के उत्साह को भी मात दे रहा था.
ऐसी बरात भागलपुर के मोहल्लों से कोई एक-दो नहीं, बल्कि चांदो सौदागर के पुत्र बाला लखेंद्र की 116 बरात विभिन्न मंदिरों से बैंड-बाजों के साथ निकाली गयी. सती बिहुला और बाला लखेंद्र का विवाह रस्म-रिवाज के अनुसार कराया गया. बिहुला सती थी, इसलिए उसने हार नहीं मानी. सती बिहुला चंपा नदी के जल मार्ग से मंजूषा नाव पर चढ़कर देवलोक जाती है और अपने पति लखेंद्र को जिंदा लौटा कर लाती हैं.
116 स्थानों पर शुरू हुई पूजा
जिले के नवगछिया, सुलतानगंज, नाथनगर, जगदीशपुर, चंपानगर मनसा विषहरी स्थान, परबत्ती, इशाकचक, भीखनपुर, खंजरपुर, बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी, गौशाला, दीपनगर, जोगसर समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर माता बिहुला-विषहरी की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था. शहर में कुछ स्थानों पर भगत पूजन भी हुआ. शहर में 78 स्थानों पर विषहरी पूजा हुई.
आदमपुर : स्थायी प्रतिमा की हुई पूजा
आदमपुर स्थित रानी चंद्रावती अहाता में स्थायी प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी. शनिवार को प्रात: छह बजे हरेक पूजा स्थलों के कलश का विसर्जन किया जायेगा. अस्थायी प्रतिमाओं का विसर्जन 19 अगस्त को किया जायेगा.
मां विषहरी की प्रतिमा स्थापित
नाथनगर. लोक गाथा का त्योहार विषहरी पूजा इस बार भी धूमधाम से की जा रही है.गुरुवार मध्य रात्रि को विषहरी मुख्य मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गयी. शुक्रवार को नियम निष्ठा से मां का पूजा अर्चना की गयी. महिलाओं ने सबेरे से डलिया चढ़ाना शुरू कर दिया, जो शाम तक अनवरत चलता रहा. महिलाओं ने डलिया चढ़ा कर मां से सुहाग की रक्षा व अन्य मनोकामना मांगी. दोपहर से पाठा बली शुरू हुई जो शाम तक चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >