मधेपुरा, पूर्णिया से आये दर्जनों छात्र-छात्राएं लौटे

भागलपुर : पार्ट वन में नामांकन कराने आये बीएन कॉलेज से 60 से अधिक छात्र-छात्राएं बिना नामांकन कराये ही लौट गये. सुबह दस बजे से आये छात्र दोपहर तक कॉलेज खुलने का इंतजार करते रह गये. नामांकन कराने के लिए मधेपुरा, पूर्णिया, नवगछिया, सहरसा समेत भागलपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे थे. […]

भागलपुर : पार्ट वन में नामांकन कराने आये बीएन कॉलेज से 60 से अधिक छात्र-छात्राएं बिना नामांकन कराये ही लौट गये. सुबह दस बजे से आये छात्र दोपहर तक कॉलेज खुलने का इंतजार करते रह गये. नामांकन कराने के लिए मधेपुरा, पूर्णिया, नवगछिया, सहरसा समेत भागलपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे थे. जबकि बिहार बोर्ड का स्पष्ट निर्देश था कि रविवार को भी
कॉलेज खोल कर छात्रों का अधिक से अधिक नामांकन लें. लेकिन बीएन कॉलेज ने बोर्ड के निर्देश का अवहेलना करते हुए बंद रखा. नामांकन नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताया. मामले को लेकर कॉलेज के प्राचार्य प्रो अभिमन्यु कुमार चौधरी से बात करना चाहा.
उनका मोबाइल आउट ऑफ रेंज बता रहा था.
क्या था बिहार परीक्षा समिति का निर्देश
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक सह ओएफएसएस के वरीय पदाधिकारी ने 11 अगस्त को पत्र जारी कर टीएमबीयू समेत बिहार के दूसरे विवि को पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि, सभी सरकारी व गैरसरकारी कॉलेज रविवार को खुले रहेंगे. ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों का स्नातक में नामांकन हो सके.
बैंक बंद रहने के बावजूद भी छात्रों का औपबंधिक नामांकन लें. छात्रों को निर्देश दिया गया था कि, बैंक खुलने पर शुल्क जमा करेंगे. बिहार बोर्ड ने जारी निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा कि 11, 12 व 15 अगस्त को बैंक में अवकाश रहेगा. इसलिए अनिवार्य रूप से रविवार को भी कॉलेज खोलकर छात्रों का नामांकन लें.
नामांकन के लिए कॉलेजों में उमड़ी भीड़
रविवार को टीएनबी, मारवाड़ी व एसएम कॉलेज समेत दूसरे कॉलेज खुले रहे. कॉलेज काउंटर पर नामांकन के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही. टीएनबी कॉलेज के वरीय शिक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया गया है. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुरुदेव पोद्दार ने बताया कि, 100 से अधिक छात्रों का नामांकन हुआ है. एसएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ अर्चना ठाकुर ने बताया कि लगभग 100 छात्राओं का नामांकन लिया गया है.
छात्रों ने कहा, खर्च भी हुआ और वापस जा रहे हैं
मधेपुरा से आये छात्र धीरज कुमार ने बताया कि, पार्ट वन भौतिकी ऑनर्स में नामांकन कराने आये थे. मधेपुरा से आने में तीन सौ रुपये खर्च हो गये. सुबह 10 बजे से नामांकन के इंतजार में बैठे हैं. कॉलेज खोलने के लिए एक भी स्टाफ नहीं आया. पूर्णिया से आये छात्र अमित कुमार ने बताया कि दूसरे कॉलेज में नाम स्थानांतरण करना है. दो से तीन बार कॉलेज आ चुके.
आने-जाने में ही दो सौ रुपये खर्च हो चुके हैं. लेकिन अबतक काम नहीं हुआ है. मथुरापुर से आये छात्र दिलीप कुमार ने बताया कि, इतिहास ऑनर्स में नामांकन करना था. सुबह से बैठ-बैठ कर इंतजार करते रह गये. दोपहर 12.30 बज रहे हैं. बिना नामांकन के ही घर जाना पड़ रहा है. बलुआचक से आये छात्र कुंदन कुमार ने बताया कि अर्थशास्त्र ऑनर्स में नामांकन करना था. लेकिन कॉलेज बंद पड़ा है. मिरजानहाट से बहन का नामांकन कराने आये रिंकू ने बताया कि शनिवार को पता चला कि रविवार को भी कॉलेज में नामांकन लिये जायेंगे. कॉलेज आने पर पता चला कि कॉलेज बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >