भागलपुर से पटना शिफ्ट हो जायेगा जल पर्षद का कार्यालय

भागलपुर : भागलपुर के साहेबगंज में स्थित बिहार राज्य जल पर्षद के तीसरे डिवीजन का ऑफिस अब पटना शिफ्ट कर जायेगा. जल पर्षद के भागलपुर के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने मुख्यालय को इस संदर्भ में पत्र भेज दिया है. इसकी वजह है कि यहां जल पर्षद के कार्यालय के जिम्मे जो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट […]

भागलपुर : भागलपुर के साहेबगंज में स्थित बिहार राज्य जल पर्षद के तीसरे डिवीजन का ऑफिस अब पटना शिफ्ट कर जायेगा. जल पर्षद के भागलपुर के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने मुख्यालय को इस संदर्भ में पत्र भेज दिया है. इसकी वजह है कि यहां जल पर्षद के कार्यालय के जिम्मे जो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रोजेक्ट था, उसे सरकार ने बुडको को सौंप दिया है और जल पर्षद के पास भागलपुर में करने के लिए कोई काम नहीं रह गया है. जल पर्षद का भागलपुर कार्यालय पटना में शिफ्ट कर जाने के बाद 1987-88 से चल रहा यह दफ्तर सिर्फ चर्चा में रह जायेगा.
अधिकारियों के दफ्तर रहते हैं बंद
वैसे जल पर्षद का भागलपुर कार्यालय कभी-कभार ही खुला करता था. लेकिन भागलपुर के नालों के पानी को साफ करने का प्रोजेक्ट बुडको के हाथ में चले जाने के बाद जल पर्षद का कार्यालय अक्सर बंद ही रहा करता है. मंगलवार को इस कार्यालय के सारे कमरों में ताले लगे थे.
कार्यालय के स्थानांतरण का यह है कारण
नमामि गंगे योजना के तहत केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी अक्तूबर 2017 में दी थी. इस योजना के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जाने और तीन नालियों के पानी की सफाई की योजना है. भागलपुर में 268.62 करोड़ रुपये की लागत से 65 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पीपीपी मॉडल पर बनाने का फैसला लिया गया था. इस काम को बुडको को सौंप दिया गया है. इस कारण जल पर्षद के हाथ में अब कोई काम नहीं रह गया है.
प्लांट में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी का नाम भेजा गया बुडको के पास
जल पर्षद में पहले से भागलपुर व मुंगेर को मिला कर 19 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनके नामों की सूची भागलपुर के एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने बुडको को भेजी है, ताकि बुडको द्वारा नये प्लांट के निर्माण का काम शुरू किये जाने के बाद इन कर्मियों को उसमें काम मिल सके. भागलपुर में आठ कर्मचारी प्लांट के भीतर काम करते हैं.
इनमें छह कर्मचारियों की शिफ्टवाइज आठ-आठ घंटे पर (प्रत्येक आठ घंटे पर दो कर्मी) ड्यूटी बंटी हुई है. दो कर्मचारियों में एक कर्मचारी एक्सक्यूटिव इंजीनियर और एक कर्मचारी एसडीओ के कार्यालय में तैनात हैं. इन सबके अलावा छह कर्मचारी संप पर तैनात रखे गये हैं. कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति 1987-88 में हुई और आज तक इन्हें दैनिक वेतनभोगी के रूप में ही रखा गया है. अब तो इनके बच्चे भी विवाहित हो गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >