एनएच-80 पर राजनीति नहीं, सभी मिलजुलकर करें प्रयास : शाहनवाज

भागलपुर : जीरो माइल से सबौर जाने वाली एनएच-80 की सड़क की खराब स्थिति पर भागलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, देश के कई राज्यों से इसी रास्ते से बड़े-बड़े ट्रक गिट्टी लेकर गुजरते हैं. इस सड़क की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है. इसकी मरम्मत नहीं, इस […]

भागलपुर : जीरो माइल से सबौर जाने वाली एनएच-80 की सड़क की खराब स्थिति पर भागलपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि, देश के कई राज्यों से इसी रास्ते से बड़े-बड़े ट्रक गिट्टी लेकर गुजरते हैं. इस सड़क की स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है. इसकी मरम्मत नहीं, इस सड़क को कंक्रीट की बनाया जाना चाहिये.
उन्होंने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी मंत्री और जिलाधिकारी से भी फोन पर बात की. इस सड़क को बनाने के लिए अलाॅटमेंट होना चाहिये. ताकि काम तेजी से पूरा किया जा सके. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि, इस मुद्दे पर सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिये, न कि सियासत. शाहनवाज ने बताया कि, समानांतर पुल पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात की है. विजय घाट पुल और एनएच 106 बीरपुर से बिहपुर तक सड़क बनने से इधर दबाव कम होगा. प्रयास होगा कि, सड़क मार्ग से जाने वाले स्टोन को जल मार्ग से लाया जाये.
उन्होंने कहा कि, सड़क खराब हाेने से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. युद्ध स्तर पर सड़क निर्माण का काम हो ताकि लोगों काे परेशानी कासामना न करना पड़े. मुजफ्फरपुर बाल गृह मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, विपक्षी दलों की मांग पर मामले की जांच सीबीआइ को दी गई है.
आदेश को विपक्षी दल राजनीति रंग न दें
आसाम में चल रहे राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, विपक्ष इसे भाषा व धर्म के नाम से न जोड़े. इस मामले को ममता बनर्जी सियासत का रंग दे रही हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा किसी भी भारतीय नागरिक काे परेशान करना या उसे उसके अधिकार से वंचित करना सरकार का मकसद नहीं है.
बांग्लादेश बनने के बाद 1972 में केंद्र सरकार ने एलान किया था कि, भारत में 25 मार्च 1971 तक आये बांग्लादेशियों को रहने की इजाजत दी जायेगी. इस तारीख के बाद आये बांग्लादेशियों को का वापस भेज दिया जायेगा. प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंशमणि सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चाैधरी, मोंटी जोशी, आलोक सिंह बंट्टू व माला सिंह समेत भाजपा के नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >