प्रसूता को लेकर आशा चली गयी क्लिनिक, हो गयी मौत, हंगामा

भागलपुर : नाथनगर मसकंद बरारी निवासी अनुज कुमार दास अपनी गर्भवती पत्नी अंजू का प्रसव कराने सदर अस्पताल गुरुवार को पहुंचा. यहां बुनकर परिवार आशा कार्यकर्ता के चंगुल में फंस गया. अंजू की हालत को गंभीर बताते हुए सदर में उसका इलाज कराने से मना कर दिया और निजी क्लिनिक में लेकर चली आयी. इसकी […]

भागलपुर : नाथनगर मसकंद बरारी निवासी अनुज कुमार दास अपनी गर्भवती पत्नी अंजू का प्रसव कराने सदर अस्पताल गुरुवार को पहुंचा. यहां बुनकर परिवार आशा कार्यकर्ता के चंगुल में फंस गया. अंजू की हालत को गंभीर बताते हुए सदर में उसका इलाज कराने से मना कर दिया और निजी क्लिनिक में लेकर चली आयी.
इसकी बातों में आकर अनुज अपनी पत्नी के साथ तातारपुर लालकोठी स्थित डॉ शीतल कुमारी गुप्ता के क्लिनिक पहुंचा. शुक्रवार सुबह अंजू का प्रसव हुआ और दो घंटे के बाद दूसरे क्लिनिक में इसकी मौत हो गयी. घटना के बाद शनिवार को परिजन डॉ शीतल के क्लिनिक पहुंच हंगामा किया. मौके पर पहुंची तातारपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया. देर रात तक परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में आवेदन नहीं दिया था.
अनुज कुमार दास ने बताया कि, वह सदर अस्पताल में पत्नी का प्रसव कराने गये थे. वहां हमें गांव की आशा कार्यकर्ता संगीता देवी मिली. आशा ने कहा अंजू की हालत ठीक नहीं है, उसे खून की कमी है. इसका इलाज सदर में कराना ठीक नहीं होगा. दो हजार रुपये दो अंजू का बेहतर इलाज निजी क्लिनिक में करा देंगे. इसकी बातों में आकर उन्होंने पैसा दे दिया. शुक्रवार को डॉ शीतल के यहां पहुंचे. ऑपरेशन के बाद बेटा हुआ, लेकिन दो घंटे के बाद अचानक अंजू की हालत खराब हो गयी.
उसे क्लिनिक में भर्ती करा दिया गया. जहां उसकी मौत हो गयी. अनुज ने बताया चिकित्सक की लापरवाही से अंजू की मौत हुई है. उसके पेट का नस काट दिया गया. इससे अंजू के शरीर से खून निकलना बंद नहीं हुआ. चिकित्सक ऑपरेशन के पहले ही 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. अंजू की हालत बिगड़ते ही आशा कार्यकर्ता भाग गयी.
डॉ शीतल ने बताया कि, अंजू के शरीर में खून की कमी थी. हमने पहले नार्मल डिलिवरी कराने का प्रयास किया. लेकिन नवजात का सिर फंस गया था. इसलिए सर्जरी जरूरी हो गया. इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गयी है. नवजात के जन्म के बाद अंजू ठीक थी. लेकिन अचानक उसकी हालत बिगड़ गयी.
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
सदर अस्पताल से मरीज को निजी चिकित्सक के पास ले जाने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी सदर अस्पताल से निजी चिकित्सक के पास मरीज को आशा लेकर गयी थी. इनकी नजर खास तौर पर शहर से बाहर के मरीजों पर रहती है.
बेहतर इलाज का झांसा देकर महज कमीशन के लिए यह खेल लगातार जारी है. पिछले दिनों भी एक मरीज को निजी क्लिनिक में ले जाने का प्रयास किया था. ऐन वक्त पर दूसरी आशा ने विरोध किया, तो मरीज को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >