भागलपुर : ग्रामीणों तक एलइडी बल्ब पहुंचायेगा डाकघर

भागलपुर : डाक विभाग अब ग्रामीण डाकघरों में कैंप लगा कर ग्रामीणों को उजाला एलइडी बल्ब उपलब्ध करायेगा. ग्रामीण डाकघरों को चिह्नित कर लिया गया है. उन्हें कम दर पर एलइडी बल्ब दिया जायेगा. इसके लिए कीमत में कमी की गयी है. पूर्वी क्षेत्र बिहार के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि एलइडी बल्ब […]

भागलपुर : डाक विभाग अब ग्रामीण डाकघरों में कैंप लगा कर ग्रामीणों को उजाला एलइडी बल्ब उपलब्ध करायेगा. ग्रामीण डाकघरों को चिह्नित कर लिया गया है. उन्हें कम दर पर एलइडी बल्ब दिया जायेगा. इसके लिए कीमत में कमी की गयी है.
पूर्वी क्षेत्र बिहार के पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि एलइडी बल्ब पहले जहां 70 रुपये में मिला करता था वह अब महज 60 रुपये में ही डाकघरों के माध्यम से मिलेगा. सस्ते दर पर एलइडी बल्ब के लिए ग्राहकों को अपना पहचान पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति पर अपना हस्ताक्षर कर मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी डाकघर में देना होगा. उन्हें वहां से 60 रुपये प्रति बल्ब की दर से एलइडी बल्ब मिलेगा. एलइडी बल्ब नौ वाट का होगा.
इन बल्बों पर तीन साल की वारंटी अवधि तक बदलने की सुविधा उपलब्ध है. ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना भी डाकघरों के द्वारा ग्रामीणों को बड़ी संख्या में दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >