इग्लिश मोड़ से समाहरणालय तक राजद की पैदल यात्रा, प्रतिरोध मार्च

भागलपुर : भागलपुर से मिर्जाचौकी तक एनएच की जर्जर सड़क और बड़े वाहनों के महाजाम के कारण आम जनमानस की परेशानी को लेकर राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की अगुवाई में इंग्लिश मोड़ से समाहरणालय तक पैदल पद यात्रा-धिक्कार यात्रा निकाली गयी. सांसद के साथ पीरपैंती के विधायक राम विलास पासवान, जिलाध्यक्ष डाॅ […]

भागलपुर : भागलपुर से मिर्जाचौकी तक एनएच की जर्जर सड़क और बड़े वाहनों के महाजाम के कारण आम जनमानस की परेशानी को लेकर राजद सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की अगुवाई में इंग्लिश मोड़ से समाहरणालय तक पैदल पद यात्रा-धिक्कार यात्रा निकाली गयी. सांसद के साथ पीरपैंती के विधायक राम विलास पासवान, जिलाध्यक्ष डाॅ तिरुपति नाथ यादव, महानगर राजद अध्यक्ष डॉ सलाउददीन अहसन, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव, राजद नेता गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता पैदल मार्च पर निकले. दिन के लगभग साढ़े 12 बजे इंग्लिश मोड़ से यह पद यात्रा धिक्कार यात्रा निकाली गयी.
उमस भरी गर्मी और उबड़-खाबड़ रास्ते से सभी समाहणालय गेट तक पहुंचे. गोलंबर गेट पर ब्लड प्रेसर लो होने के कारण उसी समय पीरपैंती विधायक राम विलास पासवान बेहोश होकर गिर पड़े. उनके गिरते ही राजद सदस्यों द्वारा तुरंत तिलकामांझी हटिया रोड में निजी क्लिनिक में उन्हें भर्ती कराया गया. वहां पर सांसद और सभी कार्यकर्ता पहुंचे और डॉक्टरों से मिलकर सारी जानकारी ली. कुछ घंटे बाद विधायक की स्थिति सामान्य हुई.
इससे पहले कचहरी गोलंबर पर जनसभा को संबोधित करते हुए युवा राजद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद बुलो मंडल ने कहा कि, भागलपुर से मिर्जाचौकी तक जर्जर एनएच 80 और महाजाम से लोग परेशान हैं. भागलपुर से मिर्जाचौकी तक एनएच 80 गढ़े में तब्दील होने के कारण प्रतिदिन उसपर ओवरलोड गाड़ियां फसती हैं और जिसके कारण महाजाम लगता है. उन्होंने कहा कि महाजाम लगने के कारण स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन जाम में फंसते हैं.
जाम के कारण हर दिन आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबौर मार्ग में तो सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. केंद्र और राज्य सरकार के उदासीन रवैया के कारण भागलपुर से मिर्जाचौकी तक एनएच सड़क का गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने के कारण जर्जर स्थिति में है. जिला प्रशासन द्वारा नो इंट्री को प्रभावकरी ढंग से नहीं लागू करने के कारण ट्रक चालकों से अवैध वसूली के कारण महाजाम लगता है.
मैं छह माह से सरकार से मांग कर रहा हूं कि इन परेशानियों से जनता को निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाय लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है. सांसद ने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन एक माह के अंदर इस समस्या का निराकरण नहीं करता है, तो शहर के बाहर बड़े वाहनों को रोक दिया जायेगा और चरणबद्ध आंदोलन करेंगे.
इस मौके पर विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि यह मार्ग इस क्षेत्र के लोगों के लिए लाइफ लाइन जैसी है, उसके बाद भी पूरी सरकारी तंत्र सुस्त है. इस सरकार में जनप्रतिनिधियों की भी कोई नहीं सुनता. विधायक रामविलास पासवान, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष डॉ तिरुपतिनाथ यादव, मो.मेराज अख्तर उर्फ चाँद, संजय मंडल, सुमंत यादव सहित बड़ी संख्या में राजद के सदस्य मौजूद थे.
सांसद ने कहा, एक माह के अंदर समस्या का समाधान करे, नहीं तो शहर के बाहर सभी बड़े वाहनों को रोक दिया जायेगा मंत्री केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जलमार्ग के नाम डीएम को दिया गया ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

bhagalpur news. किराये के कमरे में युवती ने दुपट्टे से फंदा लगा कर की आत्महत्या

यह भी पढ़ें >