बालगृह से पहले भी फरार हो चुके हैं बच्चे, आयोग गंभीर

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रेशम नगर कॉलोनी स्थित बाल गृह से शनिवार देर रात वेंटिलेटर तोड़ फरार हुए बच्चों ने बाल गृह प्रबंधन समेत बाल गृह की निगरानी करने वाले विभाग और जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. बता दें कि इससे पहले भी 2012, 2015, 2016 और 2017 […]

भागलपुर : जीरोमाइल थाना क्षेत्र के रेशम नगर कॉलोनी स्थित बाल गृह से शनिवार देर रात वेंटिलेटर तोड़ फरार हुए बच्चों ने बाल गृह प्रबंधन समेत बाल गृह की निगरानी करने वाले विभाग और जिला प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. बता दें कि इससे पहले भी 2012, 2015, 2016 और 2017 में बाल गृह से बच्चों के फरार होने की घटना सामने आ चुकी है. लगातार हो रही घटनाओं को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नाराजगी जतायी है और मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है.
इससे पहले 2012 में बाल गृह से 6 बच्चे फरार हो गए थे. मामले में पुलिस की मदद से सभी फरार बच्चों को बरामद कर लिया गया था. वहीं 2015 और 2016 में भी ऐसी ही घटना हो चुकी है. बता दें कि दोनों ही मामलों का अभी तक निष्पादन नहीं हुआ है. 17 मई 2017 को बाल गृह के भीतर व्यवस्था नाराज 9 बच्चे भाग गए थे. जिनमें पुलिस ने छह बच्चों की खोज की थी. जबकि तीन अभी भी लापता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >